अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म रिलीज हो गई है। फिल्म सिनेमाघरों के बदले सीधे लोगों के मोबाइल पर आई है। इसी के साथ आयुष्मान का हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का 15 लगातार हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना भी टूट गया है। हालांकि, उनको इसी बात की खुशी बहुत ज्यादा है कि वह परदे पर अमिताभ बच्चन के साथ एक फ्रेम में तो खड़े हो पाए।
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना बताते हैं कि वह बचपन से ही अमिताभ बच्चन से काफी प्रेरित रहे हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना उनका सपना था। शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो ने उनकी जिंदगी के इस सपने को सच कर दिया।
3 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आयुष्मान कहते हैं कि देश का कोई भी युवा जब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहता है तो उसका गोल सिर्फ अमिताभ बच्चन होता है। एक बच्चे के रूप में जब मैंने चंडीगढ़ के नीलम सिनेमा में उनकी फिल्म हम देखी और बड़े पर्दे पर बड़े बच्चन को देख मुझे लगा कि मेरे भीतर एक अलग तरह की ऊर्जा आ गई है और उसी समय आयुष्मान ने तय कर लिया कि वह अभिनेता ही बनेंगे।
4 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
मुंबई की मशहूर शूटिंग लोकेशन मुकेश मिल्स में अपना पहला कमर्शियल शूट करने की यादें साझा करते हुए वह कहते हैं कि इसी जगह पर फिल्म के सुपरहिट गाने जुम्मा चुम्मा दे दे की शूटिंग हुई थी। मुकेश मिल्स पहुंचकर आयुष्मान को लगा कि उन्होंने वह मुकाम पा लिया है जिसका सपना उन्होंने चंडीगढ़ में देखा था।
5 of 5
गुलाबो सिताबो की शूटिंग का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पहली फिल्म विकी डोनर के निर्देशक शूजित सरकार के साथ फिर से गुलाबो सिताबो में काम करने का भी वह धन्यवाद अदा करते हैं और इस बात के लिए भी क्षमा मांगते हैं कि उनके किरदार को फिल्म गुलाबो सिताबो में अमिताभ के किरदार से बदतमीजी से बात करनी पड़ी।
पढ़ें: 'रामायण' को भी पीछे छोड़ फिर से टॉप पर पहुंचा ये सीरियल, यहां देखें TRP की लिस्ट