आयुष्मान खुराना की इस साल की तीसरी रिलीज फिल्म बाला ने सौ करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। आयुष्मान के करियर की ये तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है।
2 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म बाला से लगातार सात हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाने वाले आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने दो हफ्तों में 98 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई गुरुवार तक कर ली थी।
3 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
शुक्रवार को फिल्म ने इसमें और इजाफा किया और 100 करोड़ का करिश्माई आंकड़ा छू लिया। फिल्म बाला ने रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ 15 लाख रुपये और पहले वीकएंड पर 43 करोड़ 95 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का पहले हफ्ते का कारोबार 72 करोड़ 24 लाख रुपये रहा।
4 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना 50 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म अंधाधुन से शामिल हुए। अंधाधुन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 74 करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई की।
5 of 5
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
इसके अलावा आयुष्मान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों में आर्टिकल 15 ने 65 करोड़ 45 लाख, बधाई हो ने 137 करोड़ 61 लाख और फिल्म ड्रीम गर्ल ने 142 करोड़ 26 लाख रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है।
सर्दियों का ये सर्द गाना लाए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पंजाब में यहां डाला डेरा