बॉलीवुड में एक समय हुआ करता था जब डकैतों को लेकर बहुत सी फिल्में बना करती थीं। एक्टर ही नहीं एक्ट्रेस को डकैत का रोल दिया जाता था। आज हम रजा मुराद के जन्मदिन पर आपको फिल्म 'डाकू हसीना' का एक दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में जीनत अमान और राकेश रोशन लीड किरदार में थे और विलेन के रोल में रजा मुराद थे।
2 of 5
Daku Hasina
- फोटो : Social Media
इस फिल्म का निर्देशन 1987 में निर्देशक अशोक देव ने किया था। ये फिल्म महिला डकैत पर आधारित थी। फिल्म में महिला का शारीरिक शोषण होता है। इसके बाद वो बंदूक उठा लेती है और डकैत बन जाती है। वो अपने साथ ऐसी हरकत करने वालों से बदला लेती है।
3 of 5
रजा मुराद
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म में रजा मुराद और जीनत अमान के बीच रेप सीन फिल्माया जाना था। लेकिन रजा मुराद ने जीनत को छूने से भी मना कर दिया। फिल्म के निर्देशक ने रजा को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। रिश्ते में रजा मुराद, जीनत रजा के रिश्तेदार हैं।
4 of 5
zeenat aman
- फोटो : social media
इसके बाद रजा को समझाने की जिम्मेदारी जीनत को दी गई। तब जीनत ने उन्हें समझाया कि बतौर एक्टर हमें रिश्ते नहीं बल्कि अपना काम देखना चाहिए। एक्टिंग के दौरान अभिनेता अपना किरदार निभाता है। जीनत की बात रजा को समझ आ गई और वो ये सीन करने के लिए तैयार हो गए।
अपने एक इंटरव्यू में रजा मुराद ने बताया था कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें इस सीन के बारे में बताया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें याद नहीं था। जीनत अमान के साथ फिल्माया गया ये सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस एक्ट्रेस ने शो को कहा अलविदा