अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच प्रशंसकों को एक खास तोहफा मिला है। ये तोहफा धारावाहिक 'रामायण' में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सितारे-अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की तरफ से मिला है। इनका गाना 'हमारे राम आए हैं' आज रिलीज हो गया है। इसकी जानकारी खुद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।
Humare Ram Aye Hai: श्रीराम, सीता और लक्ष्मण ने रामभक्तों को दिया तोहफा, 'हमारे राम आए हैं' गाना हुआ रिलीज
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच प्रशंसकों को एक खास तोहफा मिला है। ये तोहफा धारावाहिक 'रामायण' में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले सितारे-अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की तरफ से मिला है। इनका गाना 'हमारे राम आए हैं' आज रिलीज हो गया है। इसकी जानकारी खुद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।
सुनील लहरी ने गाने के रिलीज की जानकारी आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'सभी भारतवासियों को प्रभु की घर वापसी की हार्दिक बधाई, जय सियाराम'। बताते चलें कि तीनों सितारों ने अयोध्या में इस गाने की शूटिंग की। कई दिनों से वे अयोध्या में हैं और आज के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
Hanuman vs Guntur Kaaram: 'हनुमान' के आगे फीकी पड़ी महेश बाबू की गुंटूर कारम, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल
दीपिका चिखलिया ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी साझा की है। वहीं अरुण गोविल ने रामभक्तों को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बधाई दी है। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'सदियों के संघर्ष और लंबी प्रतीक्षा के बाद मानवता के आदर्श भगवान श्रीराम पुनः अपने भव्य दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने जा रहे हैं।'
Sunday Box Office: 'मेरी क्रिसमस' और 'मैं अटल हूं' की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, जानें हनुमान-गुंटूर कारम का हाल?
अरुण गोविल ने आगे लिखा, 'विश्व के संपूर्ण मानव समाज को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव की अशेष बधाईयां और शुभकामनाएं। जयश्रीराम।' बात करें 'हमारे राम आए हैं' गाने की तो इस गाने में प्रभु श्रीराम को वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने का जश्न दिखाया गया है।
Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित फिल्मी हस्तियां, टाइगर-अक्षय समेत इन सितारों ने दी बधाई
ये गाना आपको भाव-विभोर कर देगा। 'रामायण' के बाद एक बार फिर तीनों सितारों एक फ्रेम में नजर आए हैं, ये भी इनके प्रशंसकों के लिए कम खुशी की बात नहीं। ये गाना 'रामायण' की यादें ताजा कर देगा।