बिग बॉस 11 की फेम अर्शी खान का नाम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। इसमें उन्हें बड़ा पद भी दिया गया था। पार्टी ने उन्हें मुंबई प्रदेश माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया था, लेकिन अब अचानक अर्शी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है और इसके पीछे उन्होंने एक बड़ी वजह बताई है।
2 of 5
अर्शी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शी खान ने इस साल फरवरी महीने में कांग्रेस ज्वाइन की थी, इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि वो आम चुनाव में भाग लेंगी, लेकिन 6 महीने बाद ही अर्शी खान ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।
3 of 5
अर्शी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शी खान ने ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए लिखा- 'इंडस्ट्री में बढ़ते हुए मेरे काम की वजह से अब मेरे लिए राजनीति में योगदान देना बहुत मुश्किल हो गया है। मैं भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देती हूं। पार्टी ने मुझपर विश्वास किया और समाज की देखभाल करने का मौका दिया, इसके लिए मैं शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक की तरह हमेशा इन बातों का समर्थन करती रहूंगी।'
अर्शी ने आगे लिखा- 'फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो प्रोडक्शन से की गई कमिटमेंट्स के अलावा मेरे इस्तीफा देने का और कोई कारण नहीं है। मैं एक एक्ट्रेस, एंटरटेनर और इंसान के रूप में लोगों के बीच पहचान बनाने का इंतजार कर रही हूं। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'
अर्शी खान को बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद पहचान मिली थी। वह काफी पॉप्युलर कंटेस्टेंट थीं। बिग बॉस में आने से पहले वह अपनी कंट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने के दावा भी किया था।