सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है । बॉलीवुड के भाईजान फिर से मामू बनने वाले हैं । सलमान की बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा दूसरी बार पैरेंट बनने वाले हैं । अर्पिता का 3 साल का एक बेटा आहिल भी है । सलमान को अक्सर आहिल के साथ खेलते देखा जाता है । अर्पिता और आयुष एक-दूसरे को पिछले 6 साल से जानते हैं और चार साल पहले उन्होंने शादी की थी ।
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्पिता खान प्रेग्नेंट हैं । फिलहाल इस खबर को लेकर सलमान या अर्पिता की ओर से कोई बयान नहीं आया है । अर्पिता का बेटा आहिल पूरे खान परिवार का लाडला है । सलमान खान, आहिल को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं । पिछले दिनों आहिल का एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें वो अपने नाना सलीम खान की पीठ पर बैठे थे।
सलीम खान घोड़ा बने थे । वीडियो में सलमान, आहिल को पकड़े हैं ताकि वो कहीं गिर ना जाए। बता दें कि अर्पिता और आयुष ने 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद में शादी रचाई थी । उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के समय की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर में अर्पिता शादी के जोड़े में फेरों के लिए तैयार हैं ।
4 of 5
arpita khan
- फोटो : social media
वहीं आयुष उनका हाथ पकड़े हुए हैं । अर्पिता ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी दिया । अर्पिता ने लिखा, 'मासूमियत, थ्रोबैक, 18नवंबर' । अर्पिता और आयुष की शादी हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से हुई थी । अर्पिता की शादी की इस तस्वीर को फैंस ने पसंद किया था। मिनि माथुर ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मुझे ऐसी कोई शादी याद नहीं जिसमें मैंने इतना एंजॉय किया हो । फेरों के बाद की पार्टी की तस्वीरें कहां हैं ।'
5 of 5
arpita khan
- फोटो : social media
बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अर्पिता की शादी के समय की एक फोटो शेयर की थी । इस फोटो में अर्पिता व्हाइट लहंगा और चूड़ा पहने हैं । उनके हाथ में कलीरे बंधे हैं । इस फोटो के साथ विरल ने कैप्शन में लिखा, 'अर्पिता खान अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।' विरल की इस फोटो पर अर्पिता के पति आयुष ने मजेदार कमेंट किया है । आयुष ने लिखा, 'क्या... मेरे दूर रहने पर अर्पिता ने दूसरी शादी कर ली ।'