हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता अर्जुन कपूर की जोड़ी वर्ष 2014 में आई अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुंडे' में रणवीर सिंह के साथ खूब जमी है। इसलिए अर्जुन कपूर इस जोड़ी के साथ एक बार फिर से पर्दे पर आना चाहते हैं और वह प्रियदर्शन की वर्ष 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' के रीमेक में काम करना चाहते हैं। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने प्रशंसकों के सवालों के जवाब में कही।
2 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : Instagram
अर्जुन के एक प्रशंसक ने जब उनसे पूछा कि वह रणवीर सिंह के साथ किस फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं? तो, उन्होंने बताया कि वह अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म 'हेरा फेरी' में रणवीर और परेश रावल के साथ काम करना चाहते हैं। अर्जुन ने कहा, 'अगर रीमेक फिल्म की बात की जाए तो मैं 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' फिल्म में भी रणवीर के साथ काम करना चाहूंगा।' सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि उन्हें उनके अंकल अभिनेता अनिल कपूर ने अभिनय में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन कहते हैं, 'मैं सेट पर मेरे अंकल से प्रेरित होने के लिए सबसे ज्यादा वक्त उन्हीं के साथ बिताता था और उनके काम को देखता था। मैं अब तक जैकी श्रॉफ, गोविंदा और सुनील शेट्टी जैसे अभिनेताओं को देखकर बड़ा हुआ हूं।'
4 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जब उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि अगर उन्हें किसी सुपर हीरो का किरदार निभाने का मौका मिले तो वह पर्दे पर किस सुपर हीरो का किरदार निभाएंगे? इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा कि अगर उन्हें कभी कोई सुपर हीरो के किरदार को पर्दे पर निभाने का मौका मिले तो वह वुल्वरिन बनना पसंद करेंगे।
5 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
बता देंगे कि अर्जुन कपूर को बड़े पर्दे पर अंतिम बार आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में कृति सेनन के साथ देखा गया था। इसके बाद वह दिवाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में वह परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाले थे। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अचानक से हुए लॉकडाउन के बाद फिलहाल इस फिल्म को रोक दिया गया। अब इसके निर्माता उसके रिलीज की नई तारीख तय करेंगे।
पढ़ें: पाकिस्तान पर सीधे कैमरा तानने वाले मणिरत्नम की ये फिल्में हैं उनके दमदार निर्देशन की असली झांकी