टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया में नहीं हैं। उनके प्रशंसकों और करीबियों के लिए उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं है। बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता अर्जुन कपूर ने सुशांत के साथ हुई चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है।
अर्जुन कपूर ने साझा की सुशांत के साथ हुई आखिरी चैट, बोले- 'मां के जाने का खालीपन था उसमें'
अर्जुन ने जो चैट साझा किया है वो 18 महीने पुराना है। अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन लिखते हैं कि '18 महीने पहले। मैंने आखिरी मैसेज उसे तब किया था जब उसने 'केदारनाथ' की रिलीज के एक हफ्ते बाद अपनी मां के बारे में पोस्ट साझा की। जब सभी 'केदारनाथ' की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे थे वो अपनी मां को याद कर रहा था।'
अर्जुन कपूर आगे लिखते हैं कि 'मैं उसे उतने अच्छे से नहीं जानता पर यशराज फिल्म्स, इवेंट्स, स्क्रीनिंग्स के दौरान उससे मिला जरूर था। मैं कुछ कह नहीं सकता लेकिन समझ सकता हूं उसके ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह क्या थी। उसकी भावनाओं को समझ रहा हूं। क्योंकि मैं भी वो दर्द महसूस कर सकता हूं जो सुशांत ने अपनी मां को खोने और उनके खालीपन की वजह से महसूस करता था।'
अर्जुन लिखते हैं कि 'मैं बस उम्मीद करता हूं कि तुम एक अच्छे और खुशनुमा जगह मौजूद हो मेरे दोस्त। प्रार्थना करता हूं कि तुम्हें शांति मिल गई होगी। आज जो कुछ भी हुआ उसे हम लोग समझने और ढूंढ़ने की कोशिश करेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जब ये नाटक बंद होगा हम एक समाज के तौर पर बाहर आएंगे।'
अर्जुन आगे कहते हैं कि 'हमें इस बात का एहसास हो कि तुमने यह कदम किसी एक कमजोर पल की वजह से नहीं उठाया। बल्कि बहुत सारी भावनाओं के उस सीमा से पार चले जाने की वजह से उठाया है जो कि एक इंसान को परिभाषित करती हैं। सुशांत मेरे भाई तुम जहां कहीं भी हो आराम करो।'
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on