अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) 26 सितंबर को 57वां जन्मदिन मना रही हैं। अर्चना को सिनेमाजगत में 32 साल हो गए हैं। इतने लंबे अरसे में अर्चना ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी हाथ आजमाया। अर्चना ने फिल्मों में मुख्य किरदार तो नहीं निभाया लेकिन उनके छोटे-छोटे किरदारों ने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें 'कुछ कुछ होता है' फिल्म का मिस ब्रिगेंजा का किरदार हो या फिर 'मोहब्बतें' फिल्म में पंजाबी महिला का। इन सभी किरदारों से अर्चना को खूब तारीफ मिली। अर्चना पूरन सिंह के जन्मदिन पर हम आपको उनका और अनुपम खेर का किसिंग सीन से जुड़ा किस्सा बताते हैं।
2 of 5
kapil sharma show
- फोटो : social media
अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह कई बार एक साथ बड़े परदे पर नजर आए हैं। अनुपम खेर 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इसी दौरान अनुपम खेर और अर्चना ने किसिंग सीन के बारे में बताया। इस शो के दौरान अर्चना ने बताया कि उन्होंने फिल्म में अनुपम खेर को किस करने से मना कर दिया था। यह किसिंग सीन फिल्म 'लड़ाई' का था।
3 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
शो के दौरान अर्चना ने कहा कि अनुपम ने फिल्म के निर्देशक दीपक शिवदसानी से बात की थी। इसके बाद उन्होंने किसिंग सीन को हटाया। अनुपम के फिल्म से सीन को हटवाने के बाद वह उनसे प्रभावित हुईं। अर्चना ने कहा - 'जब हम फिल्म 'लडा़ई' की शूट कर रहे थे तो उन्होंने मेरे और अनुपम के बीच किसिंग सीन फिल्माने के बारे में सोचा। जब मुझे पता चला तो घबरा गई थी क्योंकि मैंने इससे पहले कभी भी बड़े पर्दे पर किसिंग सीन नहीं किया था।'
4 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
अर्चना ने कहा- 'मैंने दीपक को फोन किया और इस सीन को करने से इनकार कर दिया। उसके बाद यह पूरा सीन फिल्म से कैसे हटा मुझे इसके बारे में नहीं पता।' खास बात है कि अर्चना ने अनुपम खेर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों 'कुछ कुछ होता है' और 'मोहब्बतें' शामिल हैं। आपको बता दें, अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में टीवी फिल्म 'अभिषेक' से की थी। इसमें अर्चना के अपोजिट आदित्य पंचोली थे।
5 of 5
Archana Puran Singh
- फोटो : instagram
इसके बाद अर्चना कई सारी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में 'सौदागर', 'शोला और शबनम', 'आशिक आवारा', 'राजा हिंदुस्तानी', 'अग्निपथ', 'किक', 'बोल बच्चन' और 'डॉली की डोली' फिल्म शामिल है। इसके अलावा कई सीरियल्स भी किए जिसमें 'जुनून' और 'श्रीमान-श्रीमती' शामिल है।
यह भी पढ़ें:- ऋषि कपूर की देव आनंद के साथ ऐसी थी बॉन्डिंग, जन्मदिन पर शेयर किया 46 साल पुराना किस्सा