अमेरिकी सिंगर जूलिया माइकल्स पिछले साल उस समय अचानक चर्चा में आईं जब उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हमशक्ल बताया जाने लगा। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई कई तस्वीरों में जूलिया हूबहू अनुष्का शर्मा की तरह लगती हैं। अब एक बार फिर जूलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की तस्वीर फिर से हो रही वायरल, फैंस भी देखकर हो गए कंफ्यूज
जूलिया ने हाल में अपनी एक सेल्फी शेयर की जिसमें उनके बाल बंधे हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैं आमतौर पर अपने बाल नहीं बनाती हूं लेकिन मैं कई तरह के गानों में काम कर रही हूं। इन गानों को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।'
A post shared by Julia Michaels (@juliamichaels) on
जूलिया काफी हद तक अनुष्का शर्मा की तरह लग रही हैं। जूलिया की तस्वीर पर कई यूजर ने कमेंट किया कि वो अनुष्का शर्मा की कॉपी हैं। एक यूजर ने अनुष्का को टैग करते हुए कहा- 'ओह माई गॉड, आप अनुष्का शर्मा ही हैं?'

जूलिया के नैन-नक्श अनुष्का शर्मा जैसे हैं। हालांकि दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। बता दें कि जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं।
जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर जूलिया के 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
A post shared by Julia Michaels (@juliamichaels) on
बॉलीवुड स्टार्स में भी दिखा कोरोनावायरस का खौफ, ऋतिक-दीपिका सहित इन सितारों ने अपनाए ऐसे-ऐसे तरीके