अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो 32 साल की हो गई हैं। अनुष्का वैसे तो पर्दे से लंबे समय से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पति विराट कोहली के साथ वो अक्सर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अनुष्का-विराट पावरफुल कपल में से एक माने जाते हैं। चलिए हम आपको अनुष्का की लव स्टोरी से लेकर शादी के बारे में बताते हैं।
2 of 9
Virat Anushka wedding album
- फोटो : file photo
अनुष्का और विराट पहली बार एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। अनुष्का और विराट की शादी की सभी रस्में इटली में हुई थीं। ये तस्वीर सगाई की है। अनुष्का ने मरून रंग की साड़ी पहनी हुई है जबकि विराट कोट-पैंट पहने हुए हैं। तस्वीर में दोनों रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं।
3 of 9
virat anushka wedding
- फोटो : twitter
इस शादी को शाही बनाने वाले शख्स का नाम बंटी सचदेव है। बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी हर बड़ी शख्सियत की पार्टी प्लान करते हैं। बंटी और विराट करीब 10-12 साल से एक दूसरे को जानते हैं।
4 of 9
Virat Anushka wedding album
- फोटो : file photo
अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली के मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। ये तस्वीर मेहंदी के दौरान की है।
5 of 9
virat anushka wedding
- फोटो : social media
अनुष्का-विराट ने शादी में शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।