बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर लक्ष्मी के कदम पड़े हैं। अनुष्का ने एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद कोहली ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सोमवार की दोपहर वो पिता बन गए।
अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म और जान्हवी कपूर ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, पांच खबरें
रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ में हुआ था। श्रीराम के किरदार से अरुण इतना मशहूर हो गए थे कि लोग उन्हें सचमुच भगवान ही मानने लगे थे।
भगवान राम बनने के लिए अरुण गोविल ने किया था छोटा सा काम, सुपरहिट हो गया था सीरियल
शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ अगर आपने न भी देखी हो तो भी ऐसे प्रशंसकों को तो जानते ही होंगे, जो अपने चहीते सुपरसितारों की एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर गुजरते। ताजा किस्सा यहां मुंबई में सामने आया है। जयंत सीगे नाम का एक शख्स बेंगलुरु से आकर मुंबई में शाहरुख खान के घर के बाहर 12 दिन से इसलिए धरना दिए बैठा है कि उसे अपने इस चहीते सितारे के साथ एक फिल्म बनानी है।
‘मन्नत’ के बाहर इस युवक का 12 दिन से धरना, बोला, ‘मैं शाहरुख की फिल्म का डायरेक्टर बनना चाहता हूं!’
सिने मजदूरों के महासंघ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज ने एक नया फरमान जारी कर कहा है कि उनके सदस्य कर्मचारी फिल्मकार रामगोपाल वर्मा के किसी भी प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगे। फेडरेशन का इल्जाम है कि रामगोपाल वर्मा ने उनके कलाकारों, तकनीशियनों पर मजदूरों का लगभग सवा करोड़ रुपये का भुगतान अब तक नहीं किया है। इस बारे में फेडरेशन रामगोपाल वर्मा को कई बार चिट्ठी लिख चुका है।
अब राम गोपाल के खिलाफ मैदान में उतरा सिने एम्प्लाइज फेडरेशन, गोवा में बसे निर्देशक को फर्क नहीं
सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसान आंदोलन का एक तरफ जहां कई बॉलीवुड सितारे विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई सितारे इनके समर्थन में भी अपनी बात रख रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी अपनी बात रखी है।
किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं जान्हवी कपूर लिखा- 'मुझे पूरा विश्वास है कि...'