बॉलीवुड के शानदार फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्म इंडस्ट्री में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को लेकर बड़ी बात कही है। पिछले साल चले ‘MeToo' कैंपेन का जिक्र करते हुए अनुराग कश्यप ने अपनी बात को रखा। इस बात से उन्होंने बॉलीवुड का बचाव भी किया है।
मीडिया मेें चल रही खबरों के अनुसार, अनुराग कश्यप ने कहा है कि बॉलीवुड में कार्यस्थल पर जब किसी के साथ भी यौन उत्पीड़न जैसी घटना होती है तो उसे खुद सामने आकर बोलना चाहिए। जब तक पीड़ित खुद मुंह नहीं खोलेगा तब तक यह अभियान कामयाब नहीं हो सकता है। अपने ऊपर हुए अत्याचार पर पीड़ित को बोलना चाहिए तभी लोग उसके पक्ष में खड़े हो सकते हैं।
इतना ही नहीं अनुराग कश्यप ने एक बार फिर उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र किया। उन्होंने कहा- यौन उत्पीड़न के बारे में मैंने पहली बार 19 साल की उम्र में आवाज उठाई थी।उन्होंने कहा- मैं 11 साल का था जब मेरा यौन उत्पीड़न हुआ था।
पता हो कि पिछले साल हॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी ने ‘MeToo' कैंपेन के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में हुए यौन उत्पीड़न की घटना का खुलासा किया था। इसमें मीडिया के जाने-माने चेहरे हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ कई महिला एक्ट्रेस और मॉडल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था । उस समय ‘MeToo' को लेकर बॉलीवुड एकदम शांत था।