इनकम टैक्स का छापा पड़ने के बाद से फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू चर्चा में आ गए हैं। वहीं आयकर विभाग की इस कार्रवाई से बी टाउन में हलचल भी बढ़ गई है। दूसरी तरफ अनुराग और तापसी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 5
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू
- फोटो : Social media
इनकम टैक्स की कार्रवाई की जद में आने के बाद अनुराग और तापसी पर खूब मीम वायरल किए जा रहे हैं। कुछ लोग उनकी कड़ी निंदा कर रहे हैं तो कुछ मजाक बना रहे हैं। इतना ही नहीं देश के मुद्दों पर किए गए उनके ट्वीट अब वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स उनके पुराने ट्वीट खोजकर शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने टैक्स और अन्य मुद्दों पर सरकार को घरने की कोशिश की थी।
3 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : Twitter
इस बीच तापसी पन्नू का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हुए देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘सर्विस टैक्स 12.36% से लेकर 14% तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैक्स सेवा कर के सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। यह बिल्कुल ठीक नहीं है'। इस ट्वीट को लेकर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।
4 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप
- फोटो : Social media
बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने दावा किया है कि 650 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की गई है। दो फिल्म निर्माता कंपनी, दो टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी और एक अभिनेत्री के घर व ऑफिस पर रेड पड़ी है। यह भी पता लगा है कि पांच करोड़ रुपये का नकद भुगतान किया गया था। उसकी रसीद तापसी पन्नू के घर से मिली है। इस दौरान कई सबूत हाथ लगे हैं। ये कार्यवाही आगे भी जारी रह सकती है।
आयकर विभाग ने एक बयान में बताया है कि 300 करोड़ रूपए के सौदों में अनियमितता पाई गई। इन सबका संबंध उस प्रोडक्शन हाउस से है जो अब शट डाउन हो चुका है। अनुराग कश्यप इसमें कुछ हिस्सों के मालिक थे। खबर है कि छापेमारी के पीछे की वजह फैंटम फिल्म है। कहा जा रहा है कि इसमें टैक्स चोरी की गई थी। कार्यवाही सुबह से देर रात तक चली थी। इसके अलावा तापसी और अनुराग के कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए गए हैं।