अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कोई देश का मुद्दा या किसी मामले पर प्रतिक्रिया देनी हो, अनुपम खेर बिना झिझक तुरंत अपनी बात कह देते हैं। कई बार वो वीडियो के जरिए अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। कोरोना वायरस के खौफ के बीच अनुपम खेर लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि डॉक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मचारी और पुलिसवाले ही हमारे असली सुपरहीरो हैं।
डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों को अनुपम खेर ने बताया असली सुपर हीरो, बोले- इनके लिए दीया जलाओ और उन सभी का मुंह बंद करो
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर देशवासियों को एक वीडियो मैसेज दिया था। अपने इस मैसेज में उन्होंने 5 अप्रैल की रात 9 बजे, 9 मिनट तक मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने का आह्वान किया था। अनुपम खेर ने पीएम मोदी की इस अपील का समर्थन किया है।
'बड़े हुए तो देखा कि जब भी दुनिया में कोई बहुत बड़ी मुसीबत आई तो ये सुपर पीपल आते हैं और सब ठीक कर देते हैं। बड़े हुए तो इनकी फिल्में आने लगीं। फिर ये एक साथ मिलकर आने लगे। दुनिया में कुछ भी हो, ये आएं और सबकुछ ठीक कर दें। लेकिन अब किधर हैं ये सब सुपर हीरोज?'
इस वीडियो में अंत में अनुपम खेर कहते हैं, 'आज की डेट में पता है सुपरहीरो कौन है। डॉक्टर्स, नर्सेस, सफाई कर्मचारी और पुलिसवाले ये असली सुपरहीरो हैं। इनके लिए भी 5 तारीख को दोबारा दीया जलाओ और उनके सबके मुंह बंद करो, जो बोलते हैं असली समस्या कुछ और ही है। पांच तारीख को दीया जलाओ इन सबके लिए और सेल्यूट करो।'
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर कसा तंज, बोले- उनके जैसे लोगों को देखनी चाहिए रामायण और महाभारत
View this post on Instagram
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on