{"_id":"625565d04637653bb873f407","slug":"anupam-kher-reveals-that-uunchai-director-sooraj-barjatya-was-an-assistant-and-clapper-boy-in-his-first-film-saransh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, फिल्म निर्देशक बनने से पहले यह काम करते थे सूरज बड़जात्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: अनुपम खेर का बड़ा खुलासा, फिल्म निर्देशक बनने से पहले यह काम करते थे सूरज बड़जात्या
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 12 Apr 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर-सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
द कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त सफलता के बाद अभिनेता अनुपम खेर जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में नजर आने वाले हैं। उन्होंने मंगलवार को इस फिल्म के सेट का एक वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी पहली फिल्म सारांश कर रहे थे उस समय सूरज सेट पर एक सहायक और क्लैप बॉय के रूप में काम करते थे। अनुपम की ओर से शेयर की गई क्लिप में वह ऊंचाई का क्लैपर बोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं।
2 of 4
अनुपम खेर-सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी पहली फिल्म सारांश की शूटिंग के दौरान सूरज बड़जात्या एक असिस्टेंट और क्लैपर बॉय के रूप में फिल्म से जुड़े थे। अब जब वह मैग्नम ओपस ऊंचाई का निर्देशन कर रहे हैं तो वही काम करने में मुझे मज़ा आया।' अनुपम के इस पोस्ट पर फैंस के प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'आपका सेंस ऑफ ह्यूमर अद्भुत है,' दूसरे ने कहा, 'आप बहुत मजाकिया हैं।' जबकि एक ने हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा, 'क्या सर।'
बता दें कि अनुपम ने साल 1984 में महेश भट्ट की फिल्म सारांश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने एक सेवानिवृत्त मध्यवर्गीय शिक्षक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी, मदन जैन, नीलू फुले, सुहास भालेकर और सोनी राजदान भी थे। फिल्म का निर्माण सूरज के दादा ताराचंद बड़जात्या ने किया था। गौरतलब है कि अनुपम की आखिरी फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। फिल्म ने हाल ही में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म-ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है और इसे सिर्फ 15 करोड़ के बजट पर बनाया गया था। अनुपम की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो फिल्म ऊंचाई का निर्देशन सूरज बड़जात्या कर रहे हैं। यह फिल्म दोस्ती पर आधारित होगी। इससे पहले अनुपम ने सूरज के साथ हम आपके हैं कौन..!, विवाह और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अनुपम के अलावा ऊंचाई में परिणीति चोपड़ा, बोमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डेन्जोंगपा भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।