प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की जनता को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की। कई लोगों ने पीएम के इस एलान पर खुशी जताई तो कुछ के लिए ये विरोध का डमरू बन गया। विपक्ष के कई नेताओं ने इसकी तुलना 15 लाख रुपये वाले वादे से कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 'आत्मनिर्भर भारत' को 'मेक इन इंडिया' की री-पैकेजिंग करार दे दिया जिसके बाद अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें अपने अंदाज में जवाब दिया।
पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान पर शशि थरूर ने कसा तंज, अनुपम बोले- 'टुकड़ों पर बिके हुए लोग..'
शशि थरूर ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मेक इन इंडिया अभियान बताते इसकी अलोचना की। उन्होंने शायराना अंदाज में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा, 'नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए, सपनों के वो फिर से ढेरों ढेर बेच गए...#MakeInIndia is now(मेक इन इंडिया अब) आत्मनिर्भर भारत, कुछ और भी नया था क्या?'
नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए
सपनों के वो फिर से ढ़ेरों ढ़ेर बेच गए...#MakeInIndia is now आत्मनिर्भर भारत, कुछ और भी नया था क्या? pic.twitter.com/2yQhaaJyNF
अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने शशि थरूर के इस ट्वीट पर एक शायरी के साथ अपनी बात कह दी। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कोहनी पर टिके हुए लोग, टुकड़ों पर बिके हुए लोग! करते हैं बरगद की बातें, ये गमले में उगे हुए लोग!!'
कोहनी पर टिके हुए लोग,
टुकड़ों पर बिके हुए लोग!
करते हैं बरगद की बातें,
ये गमले में उगे हुए लोग !! :) https://t.co/Dcnjesrh5U
याद दिला दें कि इससे पहले अनुपम खेर ने पीएम मोदी के इस फैसले की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बोलते हैं, तो न केवल देश बल्कि पूरा विश्व सुनता है और प्रेरणा लेता है। 130 करोड़ भारतीय आत्मनिर्भरता की कुंजी लेकर चलेंगे तो कामयाबी यकीनन हमारे कदम चूमेगी। वैसे 20,00,000 करोड़ ऐसे दिखते है- 20000000000000! गणित ठीक है ना? शायद! जय हो।'
जब भारत के प्रधानमंत्री @narendramodi बोलते हैं तो न केवल देश बल्कि पूरा विश्व सुनता है और प्रेरणा लेता है।130 करोड़ भारतीय आत्मनिर्भरता की कुंजी लेकर चलेंगे तो क़ामयाबी यक़ीनन हमारे क़दम चूमेगी।वैसे 20,00,000 करोड़ ऐसे दिखते है- 20000000000000! गणित ठीक है ना? शायद!😳#जयहो 🤓🇮🇳
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा था कि ये पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं और आज जिस पैकेज का एलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी है।
बाइस्कोप: कोरोना काल में देव आनंद और मुमताज की ये फिल्म ले चलेगी 50 साल पहले के आज जैसे भारत में