देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह इस समय एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) अस्पताल में भर्ती हैं। सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें अस्पताल करवाया गया। हालांकि मनमोहन सिंह की तबीयत स्थिर है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी मनमोहन सिंह जल्द ठीक होने की कामना की है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत पर अनुपम खेर ने जाहिर की चिंता, किया ये ट्वीट
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और हर मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत पर अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी जल्दी ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।'
मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि पूर्व प्रधानमंत्री #मनमोहन_सिंह जी जल्दी ही पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटें। Wishing former Prime Minister #DrManmohanSingh ji a very speedy recovery. 🙏
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और डॉ. मनमोहन सिंह के शुभचिंतक भी उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। याद दिला दें कि अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक कार्यकाल पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर ने डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था।
फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' मशहूर लेखक संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म थी। साल 2019 में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसको लेकर कई विवाद सामने भी आए थे। वहीं अब बात करें 87 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत की तो रविवार देर शाम उनको बेचैनी महसूस होने ली जिसके बाद उन्हें एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (हृदय और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है।
एम्स सूत्रों ने सोमवार को बताया, 'एक नई दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।' सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और वह एम्स के कार्डियो-थोरैसिस सेंटर के चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं।
पढ़ें: जब सीआईडी शो की पूरी टीम ने जीती थी कोरोना जैसे वायरस से जंग, वायरल हो रहा शो का एपिसोड