{"_id":"6aeb370dcfb220708b06255d","slug":"allu-arjun-extends-best-wishes-to-ranbir-kapoor-ramayana-calls-it-a-representation-of-indian-culture-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: फिल्म के समर्थन में उतरे अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: फिल्म के समर्थन में उतरे अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'
Wed, 04 Nov 2026 07:15 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:15 PM IST
सार
- रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है।
- फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों में भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
- अब साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन ने रामायण की टीम को दी बधाई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में हर कोई इसे लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
अल्लू अर्जुन ने 'रामायण' की टीम को दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'रामायण' की पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति को दिखाने और भारतीय सिनेमा के स्तर को और ऊंचा उठाने की एक कोशिश है। मैं इस दिव्य प्रयास के लिए पूरी टीम को दिल से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'
दर्शकों से की फिल्म का समर्थन करने की अपील
अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में दर्शकों से भी खास अपील की। उन्होंने लिखा, 'आइए, हम सभी एकजुट होकर आगे आएं और इस कोशिश का समर्थन करें। यह हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारी गौरवशाली विरासत को दुनिया के सामने लाने का प्रयास है। जय श्री राम।'
विज्ञापन
देखें पोस्ट-

My best wishes to the entire #Ramayana team. It’s not just a movie. It’s a representation of our culture and an attempt to raise the bar of Indian films. I wholeheartedly send my pure, positive wishes to the entire team for their divine attempt. Let’s all unite and come forward to support a pure attempt that carries our stories, our culture and our glory. Jai Sri Ram 🙏🏽 #RanbirKapoor @TheNameIsYash @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @niteshtiwari22 @malhotra_namit @arrahman @HansZimmer @raviedubey @LaraDutta @Rakulpreet @vivekoberoi @AnupamPKher @MsKajalAggarwal
— Allu Arjun (@alluarjun) November 4, 2026
Trending Videos
रामायण
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
ये भी पढ़ें- रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में पहुंची 100 करोड़ के करीब
- नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
- इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
- 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- रामायण: रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में पहुंची 100 करोड़ के करीब