Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurranad Sharvari New Song Out from Movie Yeh Prem Mol Liya Shreya Ghoshal Keshav Himesh Reshammiya

सावन आया है: दिवाली से पहले 'ये प्रेम मोल लिया' के नए गाने का धमाका, इश्क में डूबे नजर आए आयुष्मान-शरवरी

Wed, 04 Nov 2026 02:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

  • आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का नया गाना रिलीज हुआ है।
  • आते ही यह छा गया है। आयुष्मान और शरवरी की केमिस्ट्री खूब जम रही है।
  • दिवाली से पहले इसने यूट्यूब पर धमाका कर दिया है और गाने पर व्यूज की बरसात हो रही है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurranad Sharvari New Song Out from Movie Yeh Prem Mol Liya Shreya Ghoshal Keshav Himesh Reshammiya
'सावन आया है' गाने में आयुष्मान-शरवरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सूरज बड़जात्या एक नई पारिवारिक फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'ये प्रेम मोल लिया'। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जब रिलीज हुआ था, तो खूब अच्छा रेस्पॉन्स मिला। इसमें फैमिली, प्यार और इमोशंस नजर आए और देखते ही देखते गाना छा गया। अब फिल्म का दूसरा गाना सामने आ चुका है और यह भी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

Ayushmann Khurranad Sharvari New Song Out from Movie Yeh Prem Mol Liya Shreya Ghoshal Keshav Himesh Reshammiya
'सावन आया है' गाने में आयुष्मान-शरवरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

इश्क की गिरफ्त में आयुष्मान-शरवरी
आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत यह पारिवारिक फिल्म है। फिल्म का गाना बीते दिन मंगलवार को रिलीज हुआ था। इसे जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज के बाद इसे एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 'सावन आया है' टाइटल वाला यह गाना आयुष्मान और शरवरी पर फिल्माया गया है। दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए हैं।

केसी बोकाडिया: बुरे दौर में राजेश खाना को अकेला छोड़ गए प्रोड्यूसर्स, शूटिंग के दौरान रेखा के साथ हुआ था हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurranad Sharvari New Song Out from Movie Yeh Prem Mol Liya Shreya Ghoshal Keshav Himesh Reshammiya
'सावन आया है' गाने में आयुष्मान-शरवरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाने में दिखी 90 के दशक की वाइब

यह गाना श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी खूबसूरत आवाज से इसे सजाया है। वहीं, हिमेश रेशमिया ने इसका संगीत दिया है। यह गाना 90 के दशक की वाइब दे रहा है। इसमें परिवार, त्योहार और तमाम जिम्मेदारियों के बीच प्यार और इमोशंस की झलक है। त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई के बीच आयुष्मान और शरवरी एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ये फिल्म?
बता दें कि 'ये प्रेम मोल लिया' फिल्म एक म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इसके निर्देशन की कमान सूरज बड़जात्या ने संभाली है। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। सिनेमाघरों में फिल्म 27 नवंबर 2026 को दस्तक देगी। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा जैसे सितारे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed