Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 135 Crore Worldwide

बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; जानें फिल्म का कलेक्शन

Wed, 04 Nov 2026 06:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 04 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। 
  • फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
  • जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही कितनी कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 135 Crore Worldwide
रामायण एडवांस बुकिंग कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' को रिलीज होने में अब बस एक दिन का समय बाकी है। ऐसे में हर कोई इसे लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है। खास बात ये है कि 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन


'रामायण' की एडवांस बुकिंग में आई तेजी
रिलीज से पहले ही दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग 135 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब ट्रेड की नजरें 150 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं।  
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तक भारत में फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई थी। पिछले 24 घंटों में ही एक हजार से ज्यादा नई स्क्रीन जोड़ी गईं। 4 नवंबर की दोपहर तक फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 78 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें पहले दिन की बुकिंग से मिले 34 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि फिल्म को सिर्फ पहले दिन ही नहीं, बल्कि पूरे वीकेंड के लिए अच्छी संख्या में टिकट मिल रहे हैं। भारत में फिल्म के अब तक 20 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
Trending Videos

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 135 Crore Worldwide
रामायण - फोटो : यूट्यूब
विदेशों में भी 'रामायण' का जलवा
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

इसमें अमेरिका में बुधवार को होने वाले पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग से मिले 1.5 मिलियन डॉलर भी शामिल हैं। किसी भारतीय फिल्म के लिए अमेरिका में यह बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 4 नवंबर की दोपहर तक भारत और विदेशों को मिलाकर फिल्म की एडवांस बुकिंग 135 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। ट्रेड से जुड़े लोगों का अनुमान है कि दिन खत्म होने तक यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 135 Crore Worldwide
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana
इस बड़े रिकॉर्ड से अभी दूर है 'रामायण'
हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अभी भी 'रामायण' की पहुंच से काफी दूर है। यह रिकॉर्ड रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के नाम है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में करीब 95.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसमें पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल थी। पेड प्रीव्यू को हटा दें, तब भी फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा रही थी।

ऐसे में 'रामायण' के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि, फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए रिलीज से पहले इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Film Crosses 135 Crore Worldwide
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कब रिलीज होगी 'रामायण'? 
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है।
  • इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। 
  • 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम  में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- रामायण: रणबीर से लेकर अरुण गोविल तक; जानें स्टारकास्ट को मिली कितनी फीस, क्या पीछे रह गए प्रोड्यूसर यश?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed