{"_id":"6aeb265c598de32d710619b1","slug":"ayushmann-khurrana-tusshar-kapoor-threat-case-accused-arrested-no-lawrence-bishnoi-gang-link-found-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: सितारों को धमकाने वाला निकला आईटी इंजीनियर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कई हस्तियों को दी थी धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: सितारों को धमकाने वाला निकला आईटी इंजीनियर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कई हस्तियों को दी थी धमकी
Wed, 04 Nov 2026 06:38 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:38 PM IST
सार
- धमकी भरे कॉल-मैसेज करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपी ने अभिनेता आयुष्मान खुराना, तुषार कपूर को फिरौती के लिए धमकी भरे कॉल मैसेज किए थे।
- जानिए क्या है पूरा मामला और आरोपी से जुड़ी पूरी जानकारी।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही थीं। इसी बीच बुधवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला। अब इस मामले पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने वसूली और धमकी देने के मामले में बेंगलुरु से 30 साल के एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान वैभव मिश्रा के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है। आरोप है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर फिल्मी सितारों को धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजे थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कुछ दिनों से मुंबई में रहने वाले फिल्मी सितारों को अलग-अलग तरीकों से धमका रहा था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने कितने लोगों को निशाना बनाया।

Trending Videos
लॉरेंस गैंग से कोई कनेक्शन नहीं
आयुष्मान खुराना को भेजे गए धमकी भरे ऑडियो में आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। साथ ही करोड़ों रुपये की मांग भी की गई थी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं मिला है।

तुषार कपूर
- फोटो : IANS
तुषार कपूर को भी मिली थी धमकी
कुछ दिन पहले तुषार कपूर को भी इसी तरह का धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। उस मामले में मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने की बात भी सामने आई थी।
फिलहाल मुंबई पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किन-किन लोगों को धमकियां दीं और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है या कोई व्यक्ति अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; जानें फिल्म का कलेक्शन