जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद बॉलीवुड और टीवी की कई हस्तियों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है। देश भर से इस मुद्दे पर रिएक्शन आ रहे हैं। कई कश्मीरी एक्टर्स ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी और बताया कि उनका परिवार किस कदर खुश है।
2 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद अनुपम खेर ने एक ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की थी। वहीं अनुपम खेर की मां दुलारी खेर भी खुशी मनाती नजर आ रही हैं। अनुपम खेर ने अपनी मां का वीडियो शेयर किया जिसमें वो मोदी के समर्थन में नारे लगाती हुई देखी जा सकती हैं।
3 of 5
Anupam Kher with mother
- फोटो : file photo
अनुपम खेर की मां कहती हैं कि 'यह बात 10 लड़कियों के कन्यादान करने के बराबर है। यह बहुत बड़ा पुण्य का काम है। हम 10 लड़कियों का कन्यादान करेंगे। फिर से अपने शहर में रहेंगे। वहां मेरा मकान है वहां रहूंगी। खीर भवानी जाऊंगी और मत्था टेकूंगी। इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। मोदी साहब जिंदाबाद, जिंदाबाद। किरण खेर जिंदाबाद।'
4 of 5
अभिनेता अनुपम खेर
- फोटो : twitter
वहीं अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद एएनआई को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा था कि, 'आज का दिन हमारे भारत के इतिहास में जाना जाएगा। अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा हटा दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'एक कश्मीरी होने के नाते अपनी आंखों के सामने ऐसा होते देखना मेरे लिए इमोशनल और पावरफुल है। 370 एक कैंसर था, जिसका अब जाकर इलाज किया गया।'
5 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
इससे पहले अनुपम खेर ने लिखा था- 'कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।' फिलहाल इन दिनों अनुपम न्यूयॉर्क में अपने शो न्यू एम्सटर्डम नाम के अमरीकी शो के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं।