मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हाल ही में न्यूयॉर्क से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिलेशनशिप को लेकर मलाइका और अर्जुन पर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं ऐसे में जब दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया तो जाहिर हैं चर्चाएं तो होनी ही थी।
शादी की खबरों को नकारते ही फिर संग विदेश रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, इस अंदाज में हुए स्पॉट
इस बार मलाइका और अर्जुन अलग-अलग पहुंचे हालांकि दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान मलाइका वूलेन कपड़ों में दिखीं साथ ही उन्होंने रेड कलर की पैंट कैरी की। वहीं अर्जुन कपूर ने रेड टीशर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट और ब्लैक पैंट पहने थे।
कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों साथ में फिर से छुट्टियां मनाने जा रहे हैं लेकिन हम आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन मेलबर्न के लिए रवाना हुए हैं जहां इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लेंगे। इस समारोह में शाहरुख खान, करण जौहर समेत बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी शिरकत करेंगे।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि, 'अर्जुन के साथ शादी की केवल अफवाहें हैं। हम दोनों जैसे भी हैं बहुत खुश हैं। मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं।'
इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए कहा था कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'