अनुपम खेर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं, जो दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने उनके आवास पहुंचे हैं। इस दौरान अभिनेता ने लता मंगेशकर की बहन और अनुभवी गायिका आशा भोसले से मुलाकात की। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में अनुपम खेर ने आशा भोसले के हाथों को पकड़कर रखा है। आशा उनकी ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं और अभिनेता उदासी से उनकी आंखों में देखा रहे हैं। अनुपम ने तस्वीर साझा करने हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "अक्सर वह सबसे बड़ी मुस्कान होती है जो सबसे दुखी दिल को छुपाती है!" मैं उनकी उदास मुस्कान के पीछे अपनी प्यारी बहन को खोने का दर्द महसूस कर सकता हूं! मेरे लिए भी उनसे लता दीदी के बारे में बात करना बेहद मुश्किल था। हमने कुछ मुस्कान और कुछ आंसू साझा किए।
3 of 4
लता मंगेशकर का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लता मंगेशकर पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। आशा भोसले उनसे और बहन मीना से छोटी थीं। उनकी एक छोटी बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर भी हैं।
4 of 4
लता मंगेशकर, अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अनुपम ने इंस्टाग्राम पर लता मंगेशकर की कुछ तस्वीरें साझा कर शोक जताते हुए लिखा, भारत रत्न लता मंगेशकर हमें छोड़कर कहीं नहीं जा सकतीं। उनकी छवि और उनकी आवाज हर भारतीय के दिल और आत्मा में हमेशा अमर रहेगी। शायद, ऊपर के देवता भी लता दीदी की भावपूर्ण आवाज सुनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने लता दीदी को बुला लिया। वैसे, मैं आपके व्हाट्सएप संदेशों को बहुत मिस करूंगा!"