जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से बाद से देशभर में शोक की लहर है। देश का हर व्यक्ति पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उगल रहा है। वहीं पूर्व क्रिकेटर और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।'
2 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
सिद्धू को अपने इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और आलोचकों का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भी बयान को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्विटर पर सिद्धू को बकवास करने वाला इंसान बताया। अनुपम खेर ने लिखा- 'इंसान जब ज्यादा बोलता है तो कई बार वो बकवास बोल जाता है'।
3 of 5
anupam kher
- फोटो : file photo
'बेबी' एक्टर के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। साथी ही उनके इस ट्वीट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू को खरी-खोटी सुना रहे हैं। हाल ही में खबर ऐसी भी आई कि पुलवामा हमले पर सिद्धू के बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से निकाल दिया गया है। वहीं कपिल सहित कई सितारों ने इन खबरों को गलत बताया।
4 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
एक मीडिया चैनल से बातचीत में कपिल ने कहा- 'मुझे लगता है कि कोई ठोस हल निकलना चाहिए। यह छोटी-छोटी चीजें होती हैं न कि उसको बैन कर दो, सिद्धूजी को शो से निकाल दो। आप मुझे बोलो कि अगर सिद्धूजी को निकालने से इस मसले का हल हो जाता है तो सिद्धूजी खुद इतने समझदार हैं कि खुद ही चले जाएंगे। फिलहाल उन्हें शो से नहीं हटाया गया है।
5 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
वहीं सिद्धू ने भी शो से न हटाने की बात की पुष्टि की है । इस बात को खुद सिद्धू ने कंफर्म किया था । उन्होंने कहा था, 'मैं सिर्फ दो शो नहीं शूट कर पाया । मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि मुझे हटा दिया गया है । अगर चैनल ऐसा कुछ करता भी है तो मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगा ।'