फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की दुश्मनी ठंडी जरूर हो जाती है लेकिन खत्म नहीं होती। इनकी दुश्मनी आम लोगों की तरह नहीं होती जो होली या दीवाली जैसे त्यौहार आने पर एक-दूसरे की गलतियां भुलाकर माफ कर देते हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा और मेगा स्टार अजय देवगन की ऐसी ही एक दुश्मन जोड़ी है।
2 of 5
अजय देवगन और अनुभव सि्न्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों को मद्देनजर रखते हुए अजय ने ट्विटर पर ट्वीट करके भारत की जनता से शांति कायम करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, 'बिना किसी मुद्दे की जानकारी के हमें उपद्रव करने की बजाय शांति स्थापित करने के बारे में सोचना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि हम शांति और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाएं, न कि इसे सचेत रूप से बिना जानकारी के नफरत फैलाने का काम करें।' इस ट्वीट पर अनुभव सिन्हा का जवाब उनपर तंज कसता हुआ नजर आया। उन्होंने लिखा, 'बिल्कुल सही! मैं भी इस बात का इंतजार कर रहा हूं। तुमने इंतजार किया???'
3 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
अजय के एक करीबी दोस्त ने बताया कि अजय फिलहाल किसी भी बयानबाजी से बच रहे हैं। वह कहते हैं, ' उनकी फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर अभी रिलीज हुई है। वह जेएनयू की स्थिति के बारे में कुछ भी कहेंगे तो उसका राजनीतिक मतलब निकाला जाएगा।'
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
अजय के दोस्त ने आगे कहा, 'दीपिका पादुकोण की जेएनयू यात्रा को भी इसी तराजू में तोला जा रहा है। अजय नहीं चाहते कि फिल्म को कोई भी नुकसान पहुंचे, और फिल्म को नुकसान से बचाने का उन्हें पूरा अधिकार भी है, क्योंकि यह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं है, बल्कि सैकड़ों लोगों की मेहनत का परिणाम है।'
5 of 5
Ajay Devgn
- फोटो : Social Media
2007 में आई फिल्म 'कैश' आई तो जरूर लेकिन देखी किसने? पता नहीं। इसी फिल्म के दौरान ही अजय और अनुभव के बीच शत्रुता का बीज अंकुरित हुआ था। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई, तब अजय का इस फिल्म पर बयान आया था कि उन्हें खुशी है कि यह फिल्म फ्लॉप हुई। तभी से इन दोनों के रिश्तों में खटास है और अब यह फिर से इस ट्वीट के साथ सामने आई है।