बिग बॉस 12 में वीकेंड का वॉर एपिसोड में इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर जाना था। पिछले हफ्ते नेहा पेंडसे के घर से बाहर जाने के दौरान ही सौरभ पटेल को सबसे कम एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट माना गया था। सौरभ कैमरे पर भी सबसे कम दिख रहे थे। इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा।
बिग बॉस 12 में कम वोटों की वजह से सौरभ पटेल को घर से बेघर होने का आदेश दिया गया। घर से निकलने के बाद स्पॉटब्वॉय से बातचीत में सौरभ ने कहा कि 'मैं एक्टर बननना चाहता हूं। घर से निकलने के बाद अगर एक्टिंग में मुझे चांस मिलता है तो जरूर करूंगा।'
सौरभ पटेल बिग बॉस के घर में बतौर कॉमनर हिस्सा लिया और उन्होंने खुद को किसान बताया था। कुछ ही दिनों बाद ऐसी रिपोर्ट्स आईं कि वो किसान नहीं हैं बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी-अभी मैं बाहर आया हूं जब तक मैं जान ना लूं कि क्या-क्या कहा जा रहा है तब तक कुछ नहीं कह सकता।
सौरभ का मानना है कि वो घर में सबसे कम एंटरटेनिंग नहीं हैं। अगर ऐसा ही है तो उर्वशी को पहले बाहर करना चाहिए था वो बिल्कुल भी घर में दिखती नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस बात का दुख है कि इतनी जल्दी घर से बेघर होना पड़ा।
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, सौरभ पटेल का असली नाम साहिल रामेश्वर पटेल है और वो एक स्ट्रगलिंग एक्टर हैं। सौरभ ने रश्मि शर्मा और BAG फिल्म्स जैसे कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया हुआ है। कास्टिंग डायरेक्टर शादमान के मुताबिक सौरभ उनके साथ काम कर चुके हैं हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ बोलने से मना कर दिया। गौरतलब है कि सौरभ ने 'बिग बॉस' में एंट्री के वक्त को खुद को 400-500 एकड़ जमीन का किसान बताया था।