फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   asha bhosle last song Ae Meri Zindagi Tu Chupi Hai Kahan launched from film om and hari

‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’: 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी गाना, किस फिल्म में सुनाई देगा?

Tue, 08 Sep 2026 01:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

Asha Bhosle Last Song: दिवंगत और दिग्गज गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती पर उनका आखिरी गाना 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ रिलीज किया गया। मंगलवार को यह गाना मुंबई में लॉन्च किया गया। जानिए यह किस फिल्म का हिस्सा बना है?

विज्ञापन
asha bhosle last  song  Ae Meri Zindagi Tu Chupi Hai Kahan launched from film om and hari
आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को आशा भोसले की जयंती के खास मौके पर उनका आखिरी गीत रिलीज किया गया। यह गाना एक फीचर फिल्म का हिस्सा है। मुंबई में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर इस गाने को रिलीज किया गया। इसके साथ ही ताई का एक बीटीएस वीडियो भी जारी किया गया।

विज्ञापन


किस फिल्म का हिस्सा है यह गाना? 

  • आशा ताई का गाना 'ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ एक फीचर फिल्म के एल्बम का हिस्सा है।
  • इस फिल्म का नाम 'ओम का हरि' है।
  • फिल्म का म्यूजिक लॉन्च मंगलवार को मुंबई में हुआ।
  • इस दौरान फिल्म की पूरी यूनिट ने आशा ताई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • मेकर्स ने बताया कि आशा भोसले ने साल 2023 में किसी फिल्म के लिए आखिरी बार यही गाना रिकॉर्ड किया था।
  • उस समय आशा ताई की उम्र करीब 90 वर्ष थी।

asha bhosle last  song  Ae Meri Zindagi Tu Chupi Hai Kahan launched from film om and hari
गाने की शूटिंग के दौरान आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

रिकॉर्डिंग का वीडियो भी साझा किया 
2023 में जब आशा ताई इस गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थीं, तब मेकर्स ने इसका एक बीटीएस वीडियो भी शूट किया था। अब म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान मौजूद लोगों को मेकर्स ने यह दिखाया। इस बीटीएस वीडियो में ताई गाने की तारीफ कर रहीं है।

गाने को लेकर क्या बोली थीं आशा ताई?
इस बीटीएस वीडियो में आशा ताई ने गाने के बारे में कहा, ‘इन्होंने (निर्देशक ने) मुझे फोन करके कहा कि ये गाना है मैं भेज रहा हूं। मैंने गाना सुनते ही हां कर दी। कुछ नहीं पूछा.. मुझे गाना ही इतना अच्छा लगा। मैं हर समय यही गाना गाती रहती हूं। मुझे नहीं पता था कि यह मुझे यह इतना अच्छा लगेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

asha bhosle last  song  Ae Meri Zindagi Tu Chupi Hai Kahan launched from film om and hari
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म 'ओम का हरि' ? 

  • फिल्म 'ओम का हरि' में रघुबीर यादव, सोनी राजदान, अंशुमन झा और आयशा कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर इसकी पूरी कास्ट मौजूद थी।
  • दिवंगत आशा भोसले के अलावा इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम में दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी अपनी आवाज दी है।
  • फिल्म में परेश पाहुजा के गीत भी शामिल हैं।
  • इसके अलावा मुख्य अभिनेता रघुबीर यादव ने भी दो गीत गाए हैं।
  • मुंबई में हुए म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान कलाकारों ने इन दोनों गीतों को लाइव दर्शकों के सामने भी प्रस्तुत किया।

बता दें, फिल्म 'ओम का हरि' की कहानी हरि प्रसाद नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति की है जिसे लगता है कि अब उसके जीवन के कुछ दिन ही शेष हैं। इसके बाद वह बेटे के साथ वाराणसी की यात्रा पर निकलता है। फिल्म 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed