फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Recalls When House Help Spilled 4 Glasses Of Water On Amitabh Bachchan Kurta

अमिताभ बच्चन: जब अक्षय कुमार के घर पहुंचे बिग बी, फैन ने कर दिया ऐसा कांड कि खिलाड़ी को देना पड़ा अपना कुर्ता

Tue, 08 Sep 2026 08:49 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:49 AM IST
सार

Akshay Kumar: हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान कौन बनेगा करोड़पति में फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अक्षय ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Recalls When House Help Spilled 4 Glasses Of Water On Amitabh Bachchan Kurta
सैफ अली खान. अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हैवान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच दोनों एक्टर केबीसी के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
शो के एक सेगमेंट के दौरान अक्षय कुमार ने उस समय का किस्सा याद किया, जब अमिताभ बच्चन उनके मुंबई के लोखंडवाला वाले घर पर आए थे। अक्षय ने बताया कि उनके घर पर काम करने वाला एक शख्स अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा फैन था।
विज्ञापन


जब उसने पहली बार अमिताभ बच्चन को सामने देखा तो वह इतना ज्यादा एक्साइटेड हो गया कि उससे कुछ संभाला ही नहीं गया। इसी एक्साइटमेंट में उसने अमिताभ बच्चन के कुर्ते पर पानी के गिलास गिरा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akshay Kumar Recalls When House Help Spilled 4 Glasses Of Water On Amitabh Bachchan Kurta
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी पर गिराया पूरा पानी
अमिताभ बच्चन को से बात करते हुए अक्षय ने कहा, 'सर, क्या आपको याद है जब आप मेरे घर आए थे? मैं लोखंडवाला की बात कर रहा हूं, जब मैं वहां रहा करता था। मेरे घर पर काम करने वाले उस लड़के को आपको पानी देना था। वहां तीन-चार गिलास रखे हुए थे। मुझे वह बात बहुत अच्छे से याद है। सर ने कुर्ता पहना हुआ था और वह लड़का इलाहाबाद का था। उसने आपको देखा और उसे यकीन ही नहीं हुआ कि वह सच में अमिताभ जी को पानी का गिलास दे रहा है।'

Akshay Kumar Recalls When House Help Spilled 4 Glasses Of Water On Amitabh Bachchan Kurta
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
अक्षय ने बिग बी को अपना कुर्ता दिया
अक्षय ने आगे बताया, 'तो वह पानी लेकर आपके पास आया। वहां चार गिलास रखे थे और उसने एक्साइटमेंट में आपके कुर्ते पर चारों गिलास का पानी गिरा दिया। वह इतना हैरान था कि उसे ठीक से दिखाई तक नहीं दे रहा था। मैं सोच रहा था कि अब क्या होगा? सर, आप जाहिर तौर पर बहुत लंबे हैं, इसलिए मुझे आपको अपना कुर्ता देना पड़ा, ताकि वह आपको फिट आ सके।'

अक्षय का यह किस्सा सुनकर अमिताभ बच्चन और शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

Akshay Kumar Recalls When House Help Spilled 4 Glasses Of Water On Amitabh Bachchan Kurta
हैवान - फोटो : सोशल मीडिया
13 साल बाद साथ आएंगे अक्षय और सैफ
  • प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं।
  • दोनों की जोड़ी को आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में देखा गया था।
  • यानी करीब 18 साल बाद दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।
  • ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: वीकएंड के बाद सभी फिल्मों को झटका, 'मिर्जापुर' ने चौथे ही दिन कमा डाले इतने करोड़; जानें कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed