{"_id":"5bc9872abdec226959415f14","slug":"yash-chopra-death-anniversary-shah-rukh-khan-signed-darr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यश चोपड़ा की वजह से शाहरुख खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, इस फिल्म ने बना दिया 'बॉलीवुड का किंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यश चोपड़ा की वजह से शाहरुख खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, इस फिल्म ने बना दिया 'बॉलीवुड का किंग'
Sun, 21 Oct 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
yash chopra and shah rukh khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर यश चोपड़ा को 'रोमांस का बादशाह' ऐसे ही नहीं कहा जाता। बड़े पर्दे पर उन्होंने प्यार के जुनून और पागलपन को जिस तरह दिखाया वो शायद ही बॉलीवुड में कोई और कर सका हो। 21 अक्टूबर को उनकी डेथ एनिवर्सिरी के मौके पर उनकी जिंदगी का एक ऐसा किस्सा बताते हैं जिसमें उन्होंने एक एक्टर को इंडस्ट्री का 'बादशाह' बना दिया।
2 of 6
यश चोपड़ा
- फोटो : self
यश चोपड़ा का जन्म लाहौर में 27 सितंबर 1932 को हुआ था। उनके बड़े भाई बीआर चोपड़ा बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर डायरेक्टर थे। शुरुआत में यश चोपड़ा ने अपने भाई के साथ ही काम किया। वो फिल्म में बतौर को-डायरेक्टर काम करते थे। उन्होंने फिल्म 'नया दौर', 'एक ही रास्ता' और 'साधना' जैसी फिल्मों में काम किया। बतौर डायरेक्टर यश चोपड़ा ने पहली फिल्म साल 1959 में 'धूल का फूल' बनाई। उन्होंने 22 फिल्में डायरेक्ट की जबकि 51 फिल्में प्रोड्यूस कीं।
3 of 6
यश चोपड़ा
- फोटो : SELF
यश चोपड़ा की फिल्मों में काम करके कई एक्टर-एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गए। इन्हीं में से एक नाम है किंग खान यानी शाहरुख खान का। न्यूकमर होने के बावजूद यश चोपड़ा ने शाहरुख पर भरोसा दिखाया और फिल्म डर का ऑफर दिया। दोनों की दोस्ती इसी फिल्म से शुरू हुई। फिल्म से जुड़ा एक किस्सा कम ही लोगों को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यश चोपड़ा
डर में यश चोपड़ा शाहरुख खान को पहले लेना नहीं चाहते थे। उन्होंने तो अजय देवगन को ये रोल ऑफर किया था। उस वक्त अजय देवगन डेट्स की कमी के चलते इस फिल्म को ठुकरा दिया। अजय देवगन के मना करने के बाद इस फिल्म के लिए आमिर खान से संपर्क किया गया लेकिन निगेटिव किरदार होने के चलते आमिर ये फिल्म नहीं करना चाहत थे। आखिर में शाहरुख खान ने फिल्म में राहुल मेहरा का किरदार निभाया।
विज्ञापन
5 of 6
yash chopra
सनी देओल ने डर में लीड रोल किया लेकिन शाहरुख का किरदार दर्शकों को ज्यादा पसंद आया। इस फिल्म के बाद शाहरुख की किस्मत रातोंरात बदल गई और उनकी गिनती सुपरस्टार की लिस्ट में होने लगी। इस फिल्म के बाद शाहरुख और सनी देओल ने कभी साथ काम नहीं किया। एक इंटरव्यू में सनी देओल ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि 'फिल्म में विलेन को हीरो से ज्यादा दमदार तरीके से पेश किया गया। जब मुझे पता चला कि फिल्म का अंत कुछ ऐसा होना है तो मैं हैरान रह गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।