फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर किया 10 करोड़ का मानहानि केस, कहा था - 'ड्रग एडिक्ट'

Mon, 22 Oct 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta filed 10 crore rupees defamation case against Rakhi Sawant
rakhi, tanushree - फोटो : twitter

तनुश्री दत्ता ने #MeToo कैंपेन के तहत नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। यहां तक कि तनुश्री ने पुलिस स्टेशन में अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है। तनुश्री के सामने आते ही मानों बॉलीवुड में भूचाल सा आ गया और अब इस कैंपेन के लपेटे में कई स्टार्स भी आ गए हैं। तनुश्री के इन आरोपों के बाद राखी सावंत ने बड़ा बयान दिया था। अब इसी बयान की वजह से राखी सावंत के खिलाफ तुनश्री ने 10 करोड़ का मानहानि केस किया है।

Tanushree Dutta filed 10 crore rupees defamation case against Rakhi Sawant
tanushree - फोटो : twitter

तनुश्री के खुलासे के बाद कई स्टार्स सामने आए जिन्होंने उनका समर्थन किया तो वहीं कुछ स्टार्स इन आरोपों पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। इस बीच राखी सावंत ने तनुश्री के खिलाफ ऐसी बात कह दी थी जिसकी वजह से तनुश्री ने राखी के खिलाफ मानहानि का केस किया है। राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा था - 'तनुश्री ने गाने को शूट किया था लेकिन बीच में छोड़ दिया। उसके बाद गणेश आचार्य का फोन आया और उन्होंने मुझे सेट पर तुरंत बुलाया।'

Tanushree Dutta filed 10 crore rupees defamation case against Rakhi Sawant
rakhi sawant - फोटो : twitter

राखी ने आगे कहा - 'उनकी बात सुनकर हैरान रह गई थी। इसके बाद नाना पाटेकर का भी फोन आया था। उन्होंने कहा कि तुम गाना कर दो। सेट पर आने के बाद पता चला कि गाना तनुश्री का है। वह इस गाने को थोड़ा शूट कर चुकी हैं लेकिन अब कोऑपरेट नहीं कर रहीं। वैनिटी में थीं, सब बुलाने गए लेकिन वह नहीं आईं। जब मैंने सब सुना तब खुद बुलाने गई लेकिन वह नहीं आईं। जब मैंने उनके हेयर ड्रेसर और मेकअप आर्टिस्ट को फोन किया तब असली वजह पता चली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta filed 10 crore rupees defamation case against Rakhi Sawant
Rakhi sawant - फोटो : twitter

राखी सावंत ने आगे कहा - 'उस दिन तनुश्री ड्रग्स लेकर वैन में 4 घंटे बेहोश पड़ी थीं। तनु आज बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं लेकिन मैं उनकी असलियत सबको बताना चाहती हूं। जब मैंने तनु का गाना किया तो मुझे नोटिस भी भेजा। फिल्म की टीम ने मुझे बचाया और कहा कि राखी ने हमारी मदद की है।' इसके साथ ही राखी ने इंटरव्यू में कहा - 'अब मुझे पता चला कि तुमने ये सब ड्रामा वीजा के लिए किया। ग्रीन कार्ड, वीजा के लिए। तुम्हारा एक कनाडा मूल का ब्वॉयफ्रेंड है। तुम्हें हमेशा के लिए US में रहना है।'

 

विज्ञापन
Tanushree Dutta filed 10 crore rupees defamation case against Rakhi Sawant
tanushree dutta - फोटो : twitter

इसके साथ ही राखी ने कहा - 'यह बहुत अजीब है। तुम देश और देशवासियों के साथ ऐसा कैसे कर सकती हो। ये बहुत खराब बात है तनुश्री दत्ता। अपने ग्रीन कार्ड के लिए देश को इस्तेमाल करती हो, गद्दार। देश की गद्दार हो तुम।' खैर राखी सावंत ने ये आरोप किस आधार पर लगाए हैं ये तो वो ही जानें।' आपको बता दे, तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ 'हार्न ओके प्लीज' फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान बदतमीजी का आरोप लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed