टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब अंकिता ने विक्की के साथ का एक डांस वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग-बैंग के टाइटल ट्रैक पर डांस कर रहे हैं।
ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे ने किया डांस, ऋतिक रोशन के गाने पर ठुमके लगाती दिखीं
अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो के साथ अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा, ‘विक्की और अंकी, डांस करते हुए वह भी नाइट ड्रेस में’। दोनों ने सफेद रंग का मैचिंग ड्रेस पहना हुआ है।
View this post on Instagram
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)
इससे पहले अंकिता ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे विक्की जैन की बहन के बच्चों का अन्न प्राशन करवाती नजर आई थीं। वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। अंकिता ने वीडियो के साथ लिखा- ‘ये लो मामा-मामी की तरफ से, प्लीज खा लो।‘
View this post on Instagram
अंकिता और विक्की लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। बीते दिनों अंकिता ने विक्की के लिए एक नोट लिखकर उनका शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था कि ‘मैं मेरी जिंदगी में तुम्हें एक दोस्त, साथी और सोलमेट की तरह भेजने के लिए भगवान की आभारी हूं। मेरे साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए शुक्रिया। मेरी हर मुसीबत को अपना बनाने के लिए और मेरी मदद के लिए दिल से शुक्रिया।‘
बता दें कि अंकिता लोखंडे अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। साथ ही वह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के बारे में बेबाकी से अपनी राय भी रख रही हैं। अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी।