2 महीने पहले ही सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच ब्रेक अप हो गया था। उसके बाद ही सुशांत की क्रीति सेनन के साथ अफेयर की बात सामने आनी लगी। ऐसे में अंकिता भी पीछे कहां रहने वाली थीं। उन्होंने भी अपने मिंगल होने की तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि अंकिता अब अपने लिए साथी ढूंढ रही हैं।
अंकिता इज रेडी टू मिंगल
अंकिता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मैसेज पोस्ट कर दिया जिसमें लिखा है- 'आईएम सिंगल एंड रेडी टू मिंगल'। अब तो अंकिता के लिए लड़कों की लाइन लगने वाली है।
अंकिता इज रेडी टू मिंगल
इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के लिए भी एक मैसेज लिखा है कि- 'हर औरत मर्द के पैसे खर्च करती है, उसकी गाड़ी में घूमती है, उसके पैसे पर खाना खाती है लेकिन असली औरत वही होती है जो एक मर्द को उसके लक्ष्य को पाने में मदद करे, उसके टूटने पर उसको सहारा दे, सफलताओं तक पहुंचने में उसकी मदद करे, उसे पॉजिटिव एनर्जी दे, हमेशा उसकी तारीफ करे और बुरे वक्त में उसे छोड़कर न जाए। अगर तुम्हें ऐसी कोई महिला मिलती है तो उसे अपना लाइफ पार्टनर जरूर बना लेना।'
अंकिता इज रेडी टू मिंगल
सुशांत सिहं राजपूत और अंकिता लोखंडे पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दरार आने लगी। सूत्रों की मानें तो सुशांत अपनी फिल्मों में बिजी रहने के कारण अंकिता को बिल्कुल टाइम नहीं दे पा रहे थे। अंकिता सुशांत के इस व्यवहार से पहुत परेशान थी।
अंकिता इज रेडी टू मिंगल
सुशांत और क्रीति सेनन के अफेयर की खबरों के बाद ही अंकिता भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर काफी एक्टिव हो गई है। उन्होंने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं।