फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अंकिता लोखंडे ने सबके सामने ब्वॉयफ्रेंड विक्की को किया था Kiss, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो

Mon, 14 Sep 2020 10:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 14 Sep 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande and Vicky Jain kissing throwback video goes  viral
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: ankv.ick

मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की वजह से इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर दिन सोशल मीडिया पर आवाज उठा रही हैं। अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड हैं। वहीं इन सबके अलावा अंकिता लोखंडे अपने वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

Ankita Lokhande and Vicky Jain kissing throwback video goes  viral
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : twitter: @anky1912

अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड का नाम विक्की जैन है। यह दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। इतना ही नहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तस्वीरें- वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते रहते हैं। इन दिनों अंकिता और विक्की का एक किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकिता ब्वॉयफ्रेंड विक्की को सबके सामने किस करती हुईं नजर आ रही हैं।

Ankita Lokhande and Vicky Jain kissing throwback video goes  viral
विक्की जैन-अंकिता लोखंडे - फोटो : twitter: @anky1912

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के इस वीडियो को viralbhayani ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। हालांकि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का यह किसिंग वीडियो पिछले साल का है, लेकिन एक बार फिर से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकिता और विक्की किसी पार्टी में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस करते हुए अंकिता, विक्की को सभी के सामने किस करने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande and Vicky Jain kissing throwback video goes  viral
सुशांत सिंह राजपूत, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे - फोटो : file photo

आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार को न्याय का मांग कर रही हैं। साथ ही वह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के बारे में बेबाकी से अपनी राय भी रखी रही हैं। बीते दिनों अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी। 

विज्ञापन
Ankita Lokhande and Vicky Jain kissing throwback video goes  viral
अंकिता लोखंडे, शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter: @anky1912

शिबानी ने कहा था कि अंकिता लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। शिबानी के इस बयान पर अंकिता ने भी उन्हें जवाब दिया। अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दो सेकेंड की फेम (लोकप्रियता)..इस वाक्य से मैं आज सोच में पड़ गई हूं। मैं एक छोटे शहर और एक साधारण परिवार से आती हूं। मेरे पास खुद को दिखाने के लिए कोई फैंसी शिक्षा नहीं थी। मैं एक शो के जरिए साल 2004 में टेलीविजन इंडस्ट्री में आई। लेकिन मेरी असली यात्रा 2009 में "पवित्र रिश्ता" शो के साथ शुरू हुई, जो 2014 तक चली। मैं अन्याय करूंगी अगर मैं यह यहां ये नहीं बताती कि यह शो लगातार छह साल तक टेलीविजन पर हाई टीआरपी वाले धारावाहिकों में से एक रहा।'

पढ़ें: छह महीने बाद मुंबई में काम पर लौटे रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका ने गोवा में शुरू किया अपना काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed