फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण: अनिरुद्ध दवे के कोरोना से जंग जीतने की खबर पर पत्नी ने दिया जवाब, बोलीं- गलत सूचना से परहेज करे

Sun, 09 May 2021 03:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 09 May 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Aniruddh Dave's Wife Shubhi Ahuja Refuses Reports Of His Recovery Says He Hasn't Undergone Covid-19 Test
अनिरुद्ध दवे और शुभि आहूजा - फोटो : Instagram

अभिनेता अनिरुद्ध दवे कोरोना संक्रमित हैं और वो भोपाल के अस्पताल में भर्ती हैं। करीब दो हफ्तों से अनिरुद्ध आईसीयू में भर्ती हैं। लेकिन हाल ही में खबर आईं की अनिरुद्ध दवे ने कोरोना को मात दे दी है और अब वो स्वस्थ हो गए हैं। इन खबरों का उनकी पत्नी शुभि आहूजा ने गलत बताया है।

Aniruddh Dave's Wife Shubhi Ahuja Refuses Reports Of His Recovery Says He Hasn't Undergone Covid-19 Test
अनिरुद्ध दवे

अनिरुद्ध दवे की हालत गंभीर है और वो आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन इस बीच खबर आ गई कि वो कोरोना से जंग जीत चुके हैं। तो वहीं उनकी पत्नी शुभि ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि, 'अनिरुद्ध के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं इसलिए इस पर सफाई देना मेरी जिम्मेदारी है।'

Aniruddh Dave's Wife Shubhi Ahuja Refuses Reports Of His Recovery Says He Hasn't Undergone Covid-19 Test
अनिरुद्ध दवे

अभिनेता की पत्नी ने आगे कहा कि, 'अनिरुद्ध का अभी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। मैं मीडिया से अनुरोध करती कि वह गलत सूचना देने से परहेज करे। मैं सभी से अनिरुद्ध के जल्द ठीक होने की कामना करने की गुजारिश करती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aniruddh Dave's Wife Shubhi Ahuja Refuses Reports Of His Recovery Says He Hasn't Undergone Covid-19 Test
अनिरुद्ध दवे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध के 80-90 प्रतिशत लंग्स कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अब डॉक्टर्स का पूरा ध्यान फेफड़ों के इन्फेक्शन को रोकने में है। 1 मई को उनकी पत्नी शुभि आहूजा ने एक्टर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी और उन्होंने बताया था कि उनकी स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन
Aniruddh Dave's Wife Shubhi Ahuja Refuses Reports Of His Recovery Says He Hasn't Undergone Covid-19 Test
अनिरुद्ध दवे - फोटो : Instagram

बता दें अनिरुद्ध दवे भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध दवे ने 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की', 'यारों का टशन', 'रुक जाना नहीं' और 'पटियाला बेब्स' जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed