बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के लिए किस्मत के साथ साथ साथ कला का होना भी बहुत जरूरी है। हालांकि मनोरंजन जगत में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई सितारे हैं जो बिना किसी कला या प्रतिभा के ही मशहूर हैं। कोई स्टार वाइफ है तो कोई विवादित बयान देकर ही सुर्खिया बटोर लेता है। इंडस्ट्री में सेलेब्स कहलाने वाले ये लोग अपने दम पर कोई पहचान नहीं बना पाए। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्हें बिना किसी काम के ही मिल गई पहचान।
मीरा राजपूत से कमाल आर खान तकः कोई कला नहीं फिर भी मशहूर हैं ये सितारे, बयानबाजी कर बटोर लेते हैं सुर्खियां
मान्यता दत्त
मान्यता दत्त बॉलीवुड की एक दो फिल्मों में आइटम सॉन्ग करते ही नजर आईं। एक सफल अभिनेत्री या डांसर के रूप में मान्यता कोई खास पहचान नहीं बना पाईं। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से बिल्कुल ही दूरी बना ली। हालांकि आज भी मान्यता मशहूर हैं और इसकी वजह है उनका स्टार वाइफ होना। मान्यता दत्त अक्सर संजय दत्त के साथ सुर्खियों में छाईं रहती हैं और उन्हें कई चैट शो में आमंत्रित भी किया जाता है।
कमाल आर खान
कमाल आर खान बॉलीवुड में आए तो अभिनेता बनने थे लेकिन अब खुद को फिल्म आलोचक बताते हैं। किसी फिल्म की समीक्षा करनी हो या फिर मनोरंजन जगत में चल रहे किसी मुद्दे पर अपनी राय देना हो कमाल आर खान पीछे नहीं हटते हैं। उनके अंदर किसी किस्म की प्रतिभा तो नजर नहीं आती है लेकिन उन्होंने खुद को ही सेलिटब्रिटी का तमगा दे रखा है। कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
मीरा राजपूत
मीरा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की पत्नी हैं और दो बच्चों की मां है। मीरा का फिल्म से कोई संबंध नहीं है, लेकिन फिर भी वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मीरा राजपूत हीरोइनों के बच्चों के लिए नैनी की व्यवस्था करने पर भी सवाल उठा चुकी हैं। जहां एक तरफ शाहिद खुद को विवादों से दूर रखते हैं तो वहीं मीरा कई बार अपने विवादित बयानों के चलते ट्रोल हो चुकी हैं।
संजय कपूर
संजय कपूर को असली पहचान तब मिली जब उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की। कपूर खानदान का दामाद बनने के साथ ही उन्हें सेलिब्रिटी का तमगा भी मिल गया। इससे अलग संजय कपूर को सेलिब्रिटी कहने जैसी कोई बात नहीं हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर ने संजय पर धोखा देने का आरोप लगाया था और उनसे अलग हो गई थीं। इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।