'टाइगर जिंदा है' और 'सूरमा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर अंगद बेदी ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। अंगद बेदी का यह खुलासा निजी जिंदगी से जुड़ा है जिसे जानकर नेहा धूपिया भी हैरान रह गईं। दिलचस्प बात यह है कि अंगद बेदी ने यह बात एक चैट शो के दौरान बताई जिसे उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ही होस्ट कर रही हैं। यह एक रेडियो शो है जिसका नाम 'नो फिल्टर नेहा' है।
2 of 5
angad bedi and neha dhupia
- फोटो : twitter
इस चैट शो के दौरान अंगद बेदी ने बताया कि वह अब तक 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं और ज्यादातर लड़कियां उम्र में उनसे बड़ी थीं। इसके बाद अंगद बेदी बातों-बातों में ऐसी बात कह गए जिसे सुनकर नेहा धूपिया को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ। अंगद बेदी ने शो के दौरान अपने साथ हुई उस घटना का जिक्र किया जिसे याद करके आज भी वह घबरा जाते हैं।
अंगद बेदी ने बताया वह उनसे उम्र में साढ़े तीन साल बड़ी लड़की को डेट कर रहे थे। उस लड़की ने उनके पास से सारा पैसा यहां तक कि उनका पासपोर्ट भी ले लिया था। इस घटना को बताते हुए अंगद बेदी ने कहा - 'मैं उसका 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा था। हम लोग एक बार में गए थे जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। कुछ ड्रिंक्स लेने के बाद वह उत्तेजित हो गई थी और कही जाने की जिद करने लगी। मैं बहुत थक गया था इसलिए उससे कहा - तुम क्यों नहीं जातीं, मैं अभी वापस आ जाऊंगा।'
4 of 5
angad bedi
- फोटो : twitter
अंगद ने आगे बताया - 'उसने मुझे बार में छोड़ दिया था। मेरे पास न तो पैसा था, न मोबाइल फोन। सब कुछ उसके बैग में रखा हुआ था। यहां तक कि मेरे पास उस जगह का पता भी नहीं था जहां पर मैं रुका हुआ था। सुबह करीब साढ़ें 4 बजे तक मैं न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसे ही भटकता रहा। जैसे ही मैं बार के पास से गुजरा तो मुझे मेरे कुछ दोस्त दिखाई दिए। उन्होंने मुझे देखकर हाथ हिलाया और मदद की। दूसरे दिन मैं जहां पर रुका हुआ था वहां पहुंचा और सारा सामान उठाया। उस दिन मैंने ब्रेकअप कर लिया था।'
5 of 5
angad bedi and neha dhupia
- फोटो : File Photo
अंगद ने बताया 'गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर गिफ्ट देना चाहता था इस वजह से मियामी के टिकट पहले से ही बुक कर रखे थे। मैं इस वकेशन को छोड़ना नहीं चाहता था। उसने मुझसे वहां पर भी लड़ाई की। यहां तक कि उसने मुझे कमरे से बाहर जाने को भी कहा। मियामी में इस कमरे को छोड़कर बहुत खुश हो जाऊंगा। मैं बाकी लड़कियों के साथ पार्टी कर सकता हूं।' आपको बात दें, नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने इस साल 10 मई को गुपचुप शादी दिल्ली के गुरुद्वारे में की थी। इन दोनों ने शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। फिलहाल नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। कहा जा रहा है कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।