बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। हालांकि जहां उनकी तस्वीरों पर कभी फैंस प्यार लुटाते हैं तो वहीं कई बार उन्हें काफी ट्रोल भी कर दिया जाता है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या सबसे ज्यादा यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि कई बार अनन्या को उनके ज्यादा पतले होने के चलते ट्रोल किया गया है जिस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
2 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को अक्सर उनके रंग, रूप, वजन और कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है। इस लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हैं जिन्हें अक्सर उनके दुबले पतले शरीर को लेकर आलोचना का शिकार होने पड़ता है। अनन्या ने बताया कि उनके शरीर की तुलना लड़के से की गई। यूजर्स का कहना था कि उनका शरीर देखकर कोई महिला वाली बात नहीं दिखती।
3 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : instagram
अनन्या ने बताया कि, 'मुझे वो सटीक समय तो याद नहीं लेकिन मेरी एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें मैं अपने माता पिता के साथ नजर आ रही थी। उस वक्त मैंने फिल्मों में काम करना शुरू नहीं किया था। उस समय मैं पतली थी और मुझे देखकर गया कि मैं एक लड़के की तरह दिखती हूं, बिल्कुल सपाट'।
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने कहा कि, 'उस वक्त ऐसी बातें सुनकर उन्हें बहुत दुख पहुंचा था क्योंकि वो ऐसा समय होता है जब आप अपने अंदर आत्मविश्वास को जगा रहे होते हैं। उस वक्त आप खुद से प्यार करना सीख रहे होते हैं ऐसे में जब आपके बारे में कोई ऐसी बात कहता है तो आपका खुद पर से विश्वास उठने लगता है। हालांकि मैं अब एक ऐसे स्तर पर पहुंच रही हूं जहां मैं खुद को पूरी तरह स्वीकार कर रही हूं'।
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'खाली पीली' में नजर आईं थीं। इसके बाद अनन्या विजय देवराकोंडा के साथ फिल्म 'लाईगर' की शूटिंग की तैयारी कर रही है। वहीं खबर है कि अनन्या को जोया अख्तर की फिल्म में भी अहम रोल मिला है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।