अनन्या पांडे अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म कंट्रोल को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। फिल्म को प्रशंसकों ने अनन्या के अभिनय की खूब तारीफ की है। अभिनेत्री अक्सर अपने प्रशंसकों को अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित करती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वह स्कूल में थीं तो सारा अली खान से बहुत डरती थीं क्योंकि सारा उन्हें 'ए गर्ल' कहकर बुलाती थीं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
Ananya Panday: सारा ने अनन्या को क्यों बुलाया 'ए गर्ल'? साझा किया स्कूल का दिलचस्प किस्सा, बोलीं- मैं डरती थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:25 PM IST
सार
Anany-Sara: अनन्या ने कहा कि सारा का डर उनके नेचर की वजह से था क्योंकि वह किसी से कुछ भी बोलने और करने से नहीं डरती थी। अनन्या ने कहा, "वह मुझसे लगभग तीन साल बड़ी है। वह अब भी मुखर है, लेकिन वह स्कूल में और भी ज्यादा मुखर थीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन