हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने अनोखा तरीका अपनाया। धर्मेंद्र ने एक ऐसा तरीका ईजाद किया, जो थोड़ा खर्चीला था। जानें हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने कौन सा तरीका अपनाया।
हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र को अपनी ही फिल्म के कैमरामैन को रिश्वत देनी होती थी। धर्मेंद्र की शादी फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गई थी। लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।
इस अफेयर को लेकर धर्मेंद्र पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन जब-तब यह चर्चा जरूर होती कि शादी-शुदा होते हुए भी धर्मेंद्र कुंवारी हेमा मालिनी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे कोई बयान कभी नहीं आया।
4 of 11
नृत्य प्रस्तुत करतीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हेमा का परिवार दक्षिण भारतीय था। संस्कार से लेकर सोचने और शादी ब्याह के तरीके तक में उनका दक्षिण भारतीयपन दिखता था। वह इस बात के सख्त खिलाफ थे कि हेमा मालिनी की नजदीकियां पंजाबी पृष्ठभूमि वाले धर्मेंद्र से बढ़ें।
अखबारों और फिल्मी पत्रिकाओं में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच अफेयर के गॉशिप छपने की रफ्तार जब तेज होती गयी तो हेमा के परिवार से जुड़ा कोई न कोई हेमा की फिल्मों की शूटिंग पर भी पहुंचने लगा। कभी मां, कभी मौसी तो कभी नानी।