बॉलीवुड की फिल्मों में भले ही जीत का सेहरा हीरो के सिर बंधता हो, लेकिन खलनायक के बिना हीरो की जीत भी मायने नहीं रखती। हिंदी सिनेमा ने खलनायकों के ऐसे ऐसे रुप दर्शकों को दिखाए हैं जिन्हे देखकर असल जिंदगी में लोग उनसे डरने लगते थे। बड़े पर्दे पर खलनायक का किरदार निभाने वाले ये अभिनेता बेहद प्रतिभावान रहे हैं। इन अभिनेताओं ने कई बार सकारात्मक किरदार भी निभाए लेकिन एक खलनायक के रुप में इन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। हालांकि आज हम आपको सिर्फ इन खलनायकों के बारे नहीं बताएंगे बल्कि आपको बताते हैं क्या करती हैं इन खलनायिकों की बेटियां।
तस्वीरेंः जानें क्या काम करती हैं बॉलीवुड के खलनायकों की बेटियां, एक तो है सुपरहिट हीरोइन
शक्ति कपूर बॉलीवुड के बेहद ही मशहूर विलेन रहे। उन्होंने पर्दे पर सहायक भूमिका और कॉमेडी रोल भी निभाए।उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रद्धा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके अंदर अपने पिता जैसी ही काबिलियत हैं।
कुलभूषण खरबंदा-श्रुति खरबंदा
पर्दे पर कुलभूषण खरबंदा ने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए लेकिन फिल्म शान में निभाया उनका किरदार आज भी प्रचलित है। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की इस हिट फिल्म में उन्होंने शकाल नाम के खलनायक का किरदार निभाया था। दूसरी तरफ उनकी बेटी श्रुति खरबंदा फिल्मों से दूर रहती हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
अमरीश पुरी-नम्रता पुरी
बॉलीवुड के खलनायकों की बात हो तो अमरीश पुरी का नाम आना लाजिमी है। अमरीश पुरी भले ही आज हमारे बीच मौजूद ना हो लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने बॉलीवुड में एक खलनायक के तौर पर अलग पहचान बनाई थी। बात करें उनकी बेटी नम्रता पुरी की तो उन्होंने अपने पिता के तरह फिल्मों में करियर नहीं बनाया बल्कि वो एक फैशन डिजाइनर हैं।
अमजद खान- अहलम खान
अमजद खान का नाम लेते ही आंखों के सामने जो तस्वीर बनती है वो तस्वीर होती है गब्बर की। फिल्म शोले में गब्बर नाम के खलनायक का किरदार निभाकर अमजद खान ने दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। उनकी बेटी अहलम खान भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं हालांकि वो थिएटर ज्यादा पसंद करती हैं।