हिन्दी सिनेमा में अगर किसी विलेन की बात करें तो सबसे पहले आपके दिमाग के कौन आएगा। शायद 'गब्बर', है ना!। आज भी इस विलेन को हिन्दी सिनेमा का सबसे बड़ा विलेन माना जाता है। अमजद खान का आज 77वां जन्मदिन है, हालांकि अब वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन पर्दे पर निभाने गए उनके किरदार आज भी लोगों के दिल और दिमाग में जिंदा है।
ये भी पढ़ें- इस आपत्तिजनक चीज के कारण शाहरुख खान और करण जौहर को मिला नोटिस
वैसे 'गब्बर' की जिंदगी भी काफी रोचक थी। उनके किस्से सेट पर और दोस्तों के बीच काफी मशूहर थें। खासकर उनका चाय वाला किस्सा तो आज भी मशहूर है।
अमजद खान को चाय का बेहद शौक था। वे रोजाना करीब 30 कप पी जाते थें और जब उन्हें चाय नहीं मिल पाती तो वे परेशान हो जाते थें। उनके लिए काम करना मुश्किल हो जाता। एक बार वे पृथ्वी थियेटर में किसी प्ले की रिहर्सल कर थें। उस दौरान उन्हें चाय नहीं मिल पाई, जिससे वे परेशान हो गए।
ये भी पढ़ें- कटरीना के कारण विवाद में फंस सकती है सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है'
जब सेट पर उन्होंने पूछा तो बताया कि दूध खत्म हो गया है। बस फिर क्या था अगले दिन अमजद ने सेट पर दो भैंस लाकर बांध दी। साथ ही सबको हिदायत भी दी कि चाय बनती रहनी चाहिए।
अमजद खान ने गब्बर के किरदार में इतना डूब गए थे कि लोग उन्हें इसी नाम से जानने लगे थे, जिस विलेन की दमदार आवाज आज भी लोगों के कानों में गूंजती है, क्या आप जानते हैं कि वो इस किरदार के लिए फिल्म मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। दरअसल मेकर्स को उनकी आवाज गब्बर के किरदार के लिए दमदार नहीं लगती थी।
ये भी पढ़ें- करण जौहर ने खोला अपना सबसे बड़ा राज़, कहा, 'मुझे शर्म नहीं आती'