पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की उम्र 77 हो चुकी है लेकिन उनके पास काम की अब भी कोई कमी नहीं है। वह फिल्में कर रहे हैं, टीवी शोज कर रहे हैं, विज्ञापन कर रहे हैं और अब तकनीक के क्षेत्र में भी उतर आए हैं। खबर है कि अमिताभ अमेजॉन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा की देश में आवाज बनने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अमेजॉन से एक करार किया है।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ ने कुछ समय पहले ही अपने टीवी के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की शूटिंग शुरू की है। इसका प्रसारण टीवी पर बहुत जल्द होने वाला है। हालांकि, अभी तक चैनल की ओर से इसके प्रसारण की तारीख रिलीज नहीं की गई है। इसके अलावा वह अपने दूसरे कामों में भी व्यस्त हैं जिसमें से एक है अमेजॉन के साथ उनकी नई डील।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ ने अमेजॉन से करार किया है जिसमें वह इसकी वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा को देश में अपनी आवाज देंगे। ऐसा करने वाले वह देश के पहले सेलिब्रिटी हैं। इसका नाम भी बच्चन एलेक्सा रखा गया है। अमिताभ इसके तहत अपनी आवाज में चुटकुले, मौसम का हाल, शायरी, कविताएं, लोगों को सलाह आदि चीजें उपलब्ध कराएंगे। देश में इसकी शुरुआत अगले साल से की जाएगी।
4 of 5
amazon alexa
- फोटो : Amazon.com
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को एक तय की गई रकम चुकानी होगी। इस नए करार पर अमिताभ ने कहा, 'टेक्नोलॉजी ने हमेशा मुझे नई चीजों के साथ जुड़ने का मौका दिया है। चाहे वह फिल्म हो, चाहे टीवी हो, चाहे पॉडकास्ट हो या फिर इसके अलावा कुछ और हो। मैं इस नई तकनीकी सुविधा को अपनी आवाज देने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस तकनीकी के जरिए मैं अपने देश के लोगों से और अधिक नजदीकियां बढ़ा सकूंगा।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : sony tv twitter
अमिताभ कुछ ही समय पहले इस जानलेवा वायरस कोरोना को मात देकर एक बार फिर से शूटिंग करने के लिए सेट कर लौटे हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग के दौरान उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। इसकी जानकारी समय-समय पर खुद अमिताभ अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ जानकारियां साझा करके देते रहते हैं।