76 वर्षीय अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं। पिछले दिनों अमिताभ तबीयत बिगड़ने की वजह से खबरों में रहे। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो रविवार दर्शन के लिए घर के बाहर नहीं निकलेंगे जिसके बाद फैंस को भी निराशा का सामना करना पड़ा। अमिताभ हर रविवार घर के बाहर फैंस से मिलते हैं। ट्वीट के बाद अब उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में अपने ब्लॉग पर भी लिखा है।
2 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : file photo
अमिताभ अक्सर अपने ब्लॉग पर लिखकर फैंस से रूबरू होते रहते हैं। शरीर में हो रहे दर्द को संबोधित करते हुए अमिताभ ने लिखा कि 'यहां देखिए मिस्टर दर्द, अगर आप सही नहीं होते हैं तो ऐसे नतीजे आएंगे जहां अपने आप रिपेयर होता है। मैं ऐसा कर सकता हूं। कृपया इसे हल्के में न लें और इसे हंसाएं, मैं इसे करूंगा। वहां कुछ धमकी देने वाले बड़बड़ा रहे थे लेकिन आखिरकार एक समझौते पर बातचीत की गई थी। मुझे विश्वास है कि एक शुरुआत की गई है।'
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : twitter
अमिताभ ने आगे लिखा कि 'हां वास्तव में, लंबी ड्राइव के लिए जाने से पहले और 'चेहरे' फिल्म के सीन के लिए तैयारी.. दर्द को ठीक करने की जिम्मेदारी है जिससे चुनौतियों का सामना किया जाए। कॉम्पिटिशन दे सकें। एक युद्ध की तरह मोर्चा शुरू करें...जो कि किया गया था... इसमें समय और कोशिशें लगेंगी। मुझे लगता है कि जब तक इसे चुनौती नहीं दी जाएगी यह हावी रहेगा।'
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : twitter
बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे थे। अमिताभ ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर लिखा था- 'मैं न जानता था कि एक दिन इतवार को अपने चाहने वालों से, जलसा के द्वार पर, न मिल पाने पर, इतनी बड़ी खबर बन जाएगी! आप सब को स्नेह, मेरा आदर और सम्मान।'
5 of 5
amitabh
- फोटो : you tube
फिल्मों की बात करें अमिताभ बच्चन एक बार फिर से शूजित सरकार के साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म का नाम है- गुलाबो सिताबो। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। ऐसा पहली बार होगा जब आयुष्मान खुराना, अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस फिल्म की कहानी को जूही चतुर्वेदी ने लिखा है और अगले महीने से इसकी शूटिंग शुरू होगी। फिल्म को रॉनी लहरी और शील कुमार प्रोड्यूस करेंगे ।