76 वर्षीय अमिताभ बच्चन ना केवल फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो गिने-चुने एक्टर्स में से हैं जो सीधे अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो बकरियां चरा रहे थे। देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गई थीं। अमिताभ एक के बाद एक फिल्में तो कर ही रहे हैं साथ ही वो अब किन्हीं और वजह से भी चर्चा में हैं।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
बिग बी ने साल 2018-19 के वित्तीय वर्ष में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले कलाकार बन गए हैैं। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में सभी को पीछे छोड़ दिया।अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। 76 साल की उम्र में भी बिग बी लगातार काम कर रहे हैं यही नहीं वो एक ऐसे कलाकार हैं जो सबसे ज्यादा ब्रांड का विज्ञापन करते हैं।
3 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने इस साल कुल 70 करोड़ का इनकम टैक्स भरा है। केवल इनकम टैक्स के मामले में ही नहीं हाल ही में उन्होंने बिहार के 2,084 किसानों की आर्थिक मदद की थी। वहीं पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मदद करने में भी अमिताभ बच्चन पीछे नहीं रहे और 10-10 लाख की सहायता राशि दी थी।
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'बदला' थी। सस्पेंस थ्रिलर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म में अमिताभ के साथ तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा जल्द ही वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
5 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
वहीं अमिताभ की फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' के बारे में बात करें तो यह एक तमिल फिल्म है। फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। अमिताभ के अलावा फिल्म में एक्टर सूर्या और राम्या कृष्णन भी नजर आएंगे। 20 साल बाद अमिताभ बच्चन फिल्म 'बड़े मियां-छोटे मियां' की को-एक्ट्रेस राम्या कृष्णन के साथ दिखेंगे।