आज यानी 3 जून को बॉलीवुड के महानायक
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 44 साल हो गए हैं। अगर
अमिताभ की बात करें तो रेखा खुद ब खुद याद आ जाती हैं। दोनों के प्यार के बीच फंसी जया को अपने पति को पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। आइए जानते हैं एक ऐसे किस्से के बारे में जिसके बाद अमिताभ रेखा से हमेशा के लिए दूर चले गए थे।
वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं।
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा।
रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था।