फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navya Naveli: ट्रैक्टर चलाती नजर आईं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, ग्रामीण महिलाओं से की मुलाकात

Sat, 20 May 2023 03:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 20 May 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan grand daughter Navya Naveli Nanda drives tractor interacts with local women video goes viral
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता की तरह उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने के बावजूद नव्या अपनी सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। हाल में नव्या को ट्रैक्टर चलाते हुए देखा गया।

Amitabh Bachchan grand daughter Navya Naveli Nanda drives tractor interacts with local women video goes viral
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, नव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रैक्टर चलाती हुई नजर आईं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने गुजरात के एक गांव में ट्रैक्टर चलाते खुद यह वीडियो साझा किया है। उन्होंने हाल ही में गुजरात के एक गांव की यात्रा की, जहां वह स्थानीय महिलाओं से मिलीं और एक लग्जरी कार के बजाय एक ट्रैक्टर चलाया।

John Abraham: फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' के टीजर के लिए जॉन अब्राहम ने दी आवाज, इस दिन आएगा फर्स्ट लुक


 
Amitabh Bachchan grand daughter Navya Naveli Nanda drives tractor interacts with local women video goes viral
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम के साथ अपना यह वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने गुजरात के गणेशपुरा का दौरा किया। नव्या ने आरा हेल्थ की ओर से आयोजित मीटिंग में महिलाओं से मुलाकात की। वीडियो को साझा करते हुए नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'गणेशपुरा, गुजरात।' वीडियो में नव्या की सादगी देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)



Ajay Devgn: अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में बनी अजय देवगन और डायना की जोड़ी, रवीना की बेटी राशा भी करेंगी डेब्यू


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan grand daughter Navya Naveli Nanda drives tractor interacts with local women video goes viral
नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर नव्या का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप कुछ कमाल का काम कर रही हैं। यह बच्चन और नंदा परिवार दोनों के लिए बहुत गर्व की बात होनी चाहिए कि आप कैसे एक नए क्षेत्र में विरासत को आगे बढ़ा रही हैं और यह सिर्फ शुरुआत है। मुझे यकीन है कि आप करेंगी। आने वाले वर्षों में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें। भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।' एक यूजर ने लिखा, 'आप जिस तरह से इतनी सादगी से दूसरों को सपोर्ट करने की कोशिश कर रही हैं, वह कमाल है।'

Huma Qureshi: ओटीटी पर रिलीज होगी हुमा कुरैशी की 'तरला', इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे

विज्ञापन
Amitabh Bachchan grand daughter Navya Naveli Nanda drives tractor interacts with local women video goes viral
अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन, जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन की बेटी हैं। नव्या नवेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फैंस के साथ बातचीत करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपने पॉडकास्ट को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। नव्या अपना फैमिली बिजनेस भी संभाल रही हैं। इसके साथ ही वह ऑनलाइन हेल्थ केयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की फाउंडर भी हैं।

Gulshan Devaiah: '8 AM मेट्रो' गलत टाइम पर हुई रिलीज, सिमित सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने पर बोले गुलशन


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed