15 फरवरी 1969 को अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ की उम्र अब 76 साल हो चुकी है। अपने इस लंबे सफर में अमिताभ ने 50 से भी ज्यादा हिट फिल्में दीं। बढ़ती उम्र के असर अमिताभ के काम पर नहीं पड़ता वो आज भी फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन ने एक भावुक पोस्ट शेयर की।
बॉलीवुड में अमिताभ के 50 साल: अभिषेक का इमोशनल मैसेज, श्वेता ने एक शब्द में कही पूरी बात
50 साल पूरे होने पर अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'मेरे लिए वे एक ICON हैं। बल्कि इससे भी ज्यादा बहुत कुछ हैं। मेरे पिता, अच्छे दोस्त, एक मार्गदर्शक, आदर्श, एक हीरो, अच्छे आलोचक और सबसे बड़ा सहारा। आज से 50 साल पहले उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। मुझे पक्का यकीन है कि आज भी अपने काम को लेकर उनका पैशन और अप्रोच बिल्कुल वैसा ही है जैसा पहले दिन था।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
इस खास मौके पर अमिताभ की बेटी श्वेता ने लिखा- #50yearsofanICON, इस मौके पर अमिताभ के फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता होने के लिए आपको धन्यवाद, इन पांच दशकों में हमने जो सबसे खूबसूरत हिंदी फिल्में देखी हैं, उनमें सर्वश्रेष्ठ आपकी फिल्में हैं।'
#50yearsofanICON pic.twitter.com/igbANizZme
दीवार, सिलसिला, कुली, नमक हराम, कभी कभी, काला पत्थर, पा, मोहब्बतें, ब्लैक, चीनी कम, बागबान, इंग्लिश-विंग्लिश, पीकू, पिंक और 102 नॉट आउट जैसी शानदार फिल्मों के जरिए अमिताभ ने बॉलीवुड को एक नया आयाम दिया। करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ 75 साल की उम्र में भी खुद को जवां बनाए हुए हैं। वह लगातार शूटिंग कर रहे हैं।