पिछले दिनों बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शबाना को कुछ दिनों से सर्दी और खांसी थी। डॉक्टरों से जांच कराने के बाद पता चला कि वो स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं। शबाना आजमी के बाद अब जावेद अख्तर को भी स्वाइन फ्लू हो गया है।
राहत की बात ये है कि अभी तक जावेद अख्तर को अस्पताल में भर्ती नहीं कराना पड़ा है। जावेद अख्तर फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और इजाज करा रहे हैं। शबाना आजमी ने बताया कि घर पर ही उनका ध्यान रखा जा रहा है।
वहीं स्वास्थ्य ठीक ना होने के बावजूद शबाना सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी बेटी जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय को लेकर ट्वीट किया था। इसके अलावा उन्होंने शोभा डे के साथ भी एक फोटो शेयर कर अपने स्कूल के दिनों को याद किया था।
बता दें कि इससे पहले भी कई स्टार्स स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को स्वाइन फ्लू हुआ था इसके बाद ऋचा चड्ढा ने भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा सोनम कपूर और विधु विनोद चोपड़ा भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए थे ।
इस बीच जावेद अख्तर अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं । जावेद अख्तर ट्विटर पर लिखते हैं- 'सीआरपीएफ से मेरा बेहद खास रिश्ता रहा है, मैंने उनके लिए एंथम लिखा है, मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से भी मिल चुका हूं उनसे हमेशा सम्मान और प्यार सीखा है। मैं शहिदों के लिए दुख प्रकट करता हूं।' यूजर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि आखिर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द तक नहीं लिखा ।